IMG 20240813 WA0003

संजय वर्मा

आष्टा।कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.पुष्पलता मिश्रा ने बताया कि युवा हमारे देश का भविष्य है। युवाओं में नशे की बढ़ती हुई लत देश के लिये चिंता का विषय हैं अतः हमें इससे दूर रहना है और अपने समाज में लोगो में जागरुकता उत्पन्न करने का कार्य आप युवाओं को ही करना है।

1000966395 1024x577

कार्यक्रम प्रभारी डाॅ.ललिता राय के द्वारा छात्र/छात्राओं व स्टाॅफ को शपथ दिलाई गयी और बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र’’ देशव्यापी जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते है।

अतः युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री जगदीश नागले, डाॅ.अबेका खरे, श्री नफीस अहमद, डाॅ.दीपेश पाठक, डाॅ.रचना श्रीवास्तव, डाॅ.बेला सुराणा, डाॅ. मेघा जैन, श्री वैभव सुराणा उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email