संजय वर्मा आष्टा । सर्वप्रथम प्राचार्य सी एल पेठारी द्वारा महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया तत्पशचात् झण्डा वंदन करके सलामी दी गई । विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत ,राष्ट्रगान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान किया गया और स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी को अक्षुण रखने और भावी नागरिकों को देश के विकास में अपनी सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धीरज सिंह राजपूत,सन्ध्या वेदी ,शुभम मण्डलोई ,संगीता मेवाडा,ममता हाटेकर,प्रेमसिंह धांसू, सार्थक शर्मा ,सविता भारतीय,धर्मराज,सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हबीब अंसारी द्वारा किया गया। Please follow and like us: Post Views: 349 Post navigation आष्टा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खड़ी हाट एवं मेहतवाडा को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित पौधा रोपण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस