संजय वर्मा वृक्षों से ही हमारा जीवन सुरक्षित है – रायसिंह मेवाड़ाएक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कर्मचारियों को सौंपे पौधेंआष्टा। एक पेड़ मां के नाम अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना है, ताकि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अशुद्ध होते वातावरण से आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकूल बनाया जा सके। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निज कार्यालय पर निकाय के कर्मचारियों को पौधे वितरण करते हुए व्यक्त किए। श्री मेवाड़ा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश सहित समस्त प्रदेशों में इस अभियान के तहत लाखों फलदार पौधों का रोपण किया है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने नपा कर्मचारियों को पौधें सौंपते हुए कहा कि आप सभी यह पौधे लगाएंगे, वे अपनी माता की स्मृति को तो हमेशा याद रखेंगे ही, यह धरती मां के लिए भी एक अनुपम सेवा होगी। वृक्षों से ही हमारा जीवन सुरक्षित है यह दृश्य हम कोविड के दौरान देख चुके हैं। उस समय वातावरण शुद्ध हुआ तो इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि हुई थी। इस अवसर पर पार्षद तेजसिंह राठौर, उपयंत्री पी.के. साहू, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक विनोद सांगते, सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, सामुदायिक संगठक, शिवराज अहिरवार, रमेश यादव, जगदीश वर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 494 Post navigation विवेकसागर स्वामी जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु रवाना हुए तीर्थ यात्री,यात्रियों की बस को विधायक ने केसरिया ध्वज लहराकर अयोध्या के लिये किया रवाना