IMG 20240803 221442

संजय वर्मा

आष्टा । आष्टा के ग्राम खड़ी,चिंनोठा,चामसी,टीटोरिया के अनेकों श्रद्धालु आज प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या तीर्थ के लिये रवाना हुए।

आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु जा रहे अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी तीर्थ यात्रियों की बस को जय जय श्रीराम के नारों के साथ केसरिया ध्वज लहरा कर बस को अयोध्या के लिये रवाना किया।

अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु करीब 70 से अधिक यात्री रवाना हुए है। ये सभी यात्री अयोध्या सहित रूट मार्ग में अन्य जो भी तीर्थ आयेंगे वहां भी भगवान के दर्शन भक्ति करते हुए अयोध्या जी पहुचेंगे।

सभी तीर्थयात्रीयो को विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा शुभकामनाएं दी एवं बस को रवाना किया गया । प्रभु श्रीराम के नये मंदिर में दर्शन करने को लेकर सभी तीर्थ यात्रियों में बहुत खुशी उत्सव एवं जोश नजर आया।

अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों के साथ ग्राम पंचायत खड़ी के सरपंच मनोहर सिंह पटेल और उनकी पूरी टीम भी इस बस में सवार होकर दर्शन करने रवाना हुए है। सभी तीर्थ यात्रियों को समस्त ग्रामवासियों ने भी मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी ओर बिदा किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email