IMG 20240802 WA0000

संजय वर्मा
आष्टा। श्री मानस संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति के आयोजक्त्व में पवित्र चातुर्मास में ज्ञानयज्ञ संत समागम का आयोजन स्थानीय मानस भवन प्रांगण में रखा गया।

आयोजन के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक सद्गुरू संत पूज्य विवेकसागर स्वामी का भव्य मंगल प्रवेश ऋषभ बिहार कॉलोनी में स्थित पूर्व पार्षद रवि सोनी के निज निवास पर हुआ।

1000965773 1024x458

ढोल-ढमाके के साथ संतश्री को जुलूस के रूप में निवास स्थान पर लाया गया जहां नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, दिनेश सोनी, रवि सोनी, सत्यनारायण कामरिया, राकेश सुराना, कालू भट्ट, संजय दरबार, गजेन्द्रसिंह ठाकुर, द्वारकासोनी, मनोज सोनी काका, गोपालदास राठी, विनोद सोनी मारूति, नगर पुरोहित पं. मनीष पाठक, पार्षद रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, कन्हैयालाल शर्मा, कैलाश पांचम, किशोरीलाल कुशवाह, हरिनारायण शर्मा, भोलूसिंह ठाकुर, ज्ञानसिंह ठाकुर, पंकज राठी, सुरेश परमार, सुमित मेहता, मोहित सोनी, पवन वर्मा आदि द्वारा सद्गुरू विवेकसागर स्वामी जी का पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email