IMG 20240731 231632

संजय वर्मा
आष्टा। मुक्तिधाम परिसर में स्थित गौशाला जिस पर बड़ी संख्या में गौमाताएं अपने बछड़ों के साथ रहती है। उक्त गौशाला में नगर के समृद्ध नागरिकगण अपनी स्वेच्छानुसार निर्माण व विकास कार्य करवाने में अपना सहयोग प्रदान करते है।

1000959745 30
1000959734 32

इन सभी के चलते पार्वती धाम गौशाला के नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा से उनके निज कार्यालय पर पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, पत्रकार व समाजसेविका किरण रांका, संजय सुराना, रवि कामरिया ने भेंटकर गौशाला के सुदृढ़ीकरण एवं गौमाताओं की सुरक्षा की दृष्टि से टीनशेड डलवाने की मांग का आवेदन पत्र सौंपा।

1000959747 32 1024x609

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने गौशाला समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं, साथ ही परिवार को सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। इनकी सेवा मात्र से कुंडली का कोई भी दोष दूर हो सकता है और पितृदोष आदि के कारण आने वाली बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। हम सौभाग्यशाली है जो कि आप हम सभी को गौमाता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

1000960425 30 1024x795
1000959748 34 682x1024

नगरपालिका से जो भी सहायता होगी हम पूरी कोशिश के साथ गौशाला के संरक्षण का कार्य करेंगे आपके द्वारा की गई मांग शीघ्र ही पूर्ण होगी।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email