IMG 20240729 WA0004

पत्रकार केवल राम मालवीय इंदौर

इंदौर: रविवार 28 जुलाई को सुबह 11:00 बजे अभिनव कला समाज इंदौर ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय समाचार पत्र “रजक संसार” परिवार के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य स्थिति के तौर पर बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्याम रजक, महामंडलेश्वर दादू महाराज, रजक समाज के संत अशोक महाराज लखनऊ, समाजसेवी प्रताप तोलानी इंदौर, आंध्र प्रदेश से श्री नाग बालेश्वर, रजक समाज के महेश ढालिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, गब्बर खाटवा मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

1000965571 1024x461

मंच के माध्यम से रजक समाज के चार समाजसेवियों व महामंडलेश्वर दादू महाराज को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य संत गाडगे अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1000965572 1024x461

वही रजक समाज के उपस्थित लोगों को मंच के माध्यम से श्याम रजक ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने जीवन के बचे हुए समय को भी समाज के लिए अर्पित करूंगा। वही लखनऊ से पधारे रजक समाज के संत अशोक महाराज ने कहा कि रजक समाज का अपना कोई दुश्मन है तो समाज के लोग है जो एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं इस मंच के माध्यम से मैं आग्रह करूंगा कि आप सभी लोग एक होकर समाज का काम करो।

1000965585 1024x576

आज के इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी जिलों व महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,राजस्थान ,छत्तीसगढ़ से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सौ से अधिक छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई व अपनी कक्षाओं में 90% अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

1000965582 1024x461

अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय मासिक समाचार पत्र रजक संसार स्मारिका 2024 का विमोचन भी किया गया।मुख्य अतिथियों द्वारा रजक संसार समाचार पत्र के संपादक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिव कोदिया व विनोद वर्मा ने किया कार्यक्रम के समापन पर आभार सुरेश वर्मा ने माना।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email