संजय वर्मा आष्टा। मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा परंपरानुसार अलीपुर में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। अलीपुर चौराहा पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा मुहर्रम जुलूस में शामिल सभी अखाड़ा उस्तादों, कमेटी सदरों सहित सदस्यों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। अलीपुर मुहर्रम कमेटी के सदर सलमान खान, पार्षद डॉ. सलीम खान, सलीम ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हजरत इमाम हुसैन के बंदों का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, प्रदेश भाजपा महामंत्री धारासिंह पटेल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद सुभाष नामदेव, कोमल जैन आदि मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने मुहर्रम पर्व की सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई देते हुए नगर, प्रदेश व देश में शांति, सम्प्रदाय, भाईचारा बना रहे ऐसी कामना भी की। Please follow and like us: Post Views: 684 Post navigation ’’प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस’’ का वर्चुअल उद्घाटन का सीघा प्रसारण महाविद्याल के छात्र/छात्राओं एवं शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों को दिखाया गया मोहर्रम समापन जुलूस का नगरपालिका ने किया स्वागत,हमारा आष्टा नगर आपसी भाईचारे का प्रतीक है – गोपालसिंह इंजीनियर