संजय वर्मा आष्टा। मुस्लिम समाज का मुहर्रम का 10 दिन तक चलने वाले मातम के त्यौहार का आज समापन जुलूस भव्य रूप से जुम्मापुरा, काजीपुरा कमेटियों द्वारा निकाला गया। मुहर्रम का जुलूस अली चौक पुराना बसस्टैंड से प्रारंभ हुआ जो पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, सिकंदर बाजार होता हुआ गंज चौराहा पर पहुंचा जहां नगरपालिका द्वारा मंच बनाकर मोहर्रम कमेटियों के सदरों व अन्य प्रतिनिधियों का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित पार्षदगणों ने साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। जुलूस में दुलदुल बाबा, बुर्राक व आकर्षक तोजिये थे, वहीं बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाजन डीजे व नगाड़ा बजाते चल रहे थे। नगरपालिका द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा जुम्मापुरा कमेटी के पार्षद जाहिद गुड्डू, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, कमरूद्दीन खां, अतीक खां, नवाब बैरी, नफीस शाह, चांद खां, आमीर खां, सनव्वर खां, प्यारे खां, बबलू खां, फिरोज खां, अय्यूब खां, अरबाज खां, आजम खां, चांद खां, पप्पू खां आदि का साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि मुहर्रम के पर्व पर अधिक से अधिक इबादत और नेक कार्य करने पर जोर दिया जाता है। पर्व के दौरान ताजिए बनाकर निकाले जाने, अखाड़े और अलम निकालने की भी परंपरा है। देश ही नहीं दुनियाभर में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा मुहर्रम पर्व मनाया जाता है। ईमाम हुसैन की याद में दुनियाभर में बसने वाले मुस्लिमजन मुहर्रम पर्व को मनाते आ रहे हैं। हमारा आष्टा नगर आपसी भाईचारे का प्रतीक है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि हमारा भारत देश सर्वधर्म सम्भाव की भावना रखने वाला देश है, हिन्दू-मुस्लिम, सीख-इसाई सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे व साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ अपने-अपने त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाते है। हमारे आस्थावान नगर आष्टा की गंगा-जुमना तहजीब रही है, जहां हिन्दुओं के त्यौहार के समय निकलने वाले जुलूस का मुस्लिम धर्मावलंबीजन स्वागत सम्मान करते है, वहीं मुस्लिम धर्मावलंबियों के त्यौहार के दौरान निकलने वाले जुलूस का हिन्दू भाई आपसी भाईचारे की मिसाल देते हुए स्वागत सम्मान करते है। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, सुभाष नामदेव, जाहिद गुड्डू, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, यश छाजेड़, विजय मेवाड़ा, महेन्द्रसिंह गवखेड़ी, गबू सोनी, आशीष बैरागी, आकाश चौहान, राहुल विश्वकर्मा, कुलदीप सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 408 Post navigation अलीपुर मुहर्रम जुलूस का किया स्वागत हत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार करने में आष्टा थाना पुलिस को मिली