संजय वर्मा आष्टा। दिनांक 14/07/2024 को शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में दोपहर 02.25 से 03.25 बजे तक माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय मुख्यमंत्री जी म.प्र. शासन डाॅ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, इन्दौर के प्रांगण में आयोजित 55 ’’प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस’’ का वर्चुअल उद्घाटन का सीघा प्रसारण महाविद्याल के छात्र/छात्राओं एवं शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों को दिखाया गया। नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य हैं। इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रकाशित पुस्तक पर हस्ताक्षर किये गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के माध्यम से 55 ’’प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस’’ में उपलब्ध सुविधाओं जैसे, ’’भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ’’, ’’विद्यार्थी पुस्तक सहायता केन्द्र’’, ’’विघावन’’ नए कोर्स आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। Please follow and like us: Post Views: 410 Post navigation गेल इंडिया गेल प्लांट का विरोध कर रहे किसानों से मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने किया संवाद अलीपुर मुहर्रम जुलूस का किया स्वागत