संजय वर्मा आष्टा क्षेत्र में प्रस्तावित गेल इंडिया लिमिटेड के पेट्रोकेमिकल एथेन क्रैकर प्लांट का विरोध कर रहे किसानों से मिलकर जनसंवाद करने के लिए आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ग्राम बागेर बापचा दोनिया भवरी अरनिया दाऊद पहुंचे जहां पर उन्होंने प्लांट का विरोध कर रहे किसानों के साथ जन संवाद किया जिसमें किसानों की तरफ से मुख्य रूप से यह बात निकल कर आई कि हम कोई किसान ना तो अपनी जमीन देंगे और ना हमारे क्षेत्र में सरकारी जमीन पर एथेन क्रैकर प्लांट लगने देंगे क्योंकि इस प्लांट के लगने से हमारे क्षेत्र में प्रदूषण फैलेगा और हमारे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो जाएगा साथ ही हमारी आने वाली पीढ़ियां अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करेगी इसलिए हम या प्लाट हमारे क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगे चाहे हमें जेल जाना पड़े या हमें अपनी जान ही क्यों ना देना पड़े पर हम यह प्लांट नहीं लगने देंगे इसके साथ ही किसानों ने यह कहा कि यह प्लांट वास्तव में विकास के लिए है तो मुख्यमंत्री मोहन यादव इसे अपने क्षेत्र उज्जैन में लेजाकर लगवा ले पर हमारे क्षेत्र में इस जहरीले प्लांट को नहीं लगने देंगे किसानों से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम लोग यहां राजनीति करने नहीं आए हैं और आपका जो मुद्दा है वह भाजपा कांग्रेस का मुद्दा नहीं है वह किसानों का मुद्दा है क्योंकि हम मध्य प्रदेश में विपक्ष में है इसलिए हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हम किसानों की परेशानी में किसानों के साथ खड़े रहे और उनके अधिकारों के संघर्ष में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करें यही हमारा उद्देश्य है जीतू पटवारी ने कहा कि हम लोग यहां से जाकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को पत्र के माध्यम से किसानों की मांग से अवगत कराएंगे और उनसे यह मांग करेंगे कि किसानों की बिना मर्जी के ना तो उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जाए और जब आष्टा क्षेत्र के किसान गेल इंडिया के एथेन क्रैकर पेट्रोकेमिकल प्लांट को नहीं लगने देना चाहते तो उनकी मर्जी के विपरीत जाकर इस प्लांट को वहां पर ना लगाया जाए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक बात किसानों से स्पष्ट कही की आप लोग चिंता मत करो मुद्दा भाजपा कांग्रेस का नहीं है मुद्दा आपके अधिकारों का है इसलिए हम आपके संघर्ष में पूरी तरह से साथ है किसानों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने किसानों से कहा कि देखो भाइयों हम सब आपके आंदोलन में आप जिस तरह से चाहेंगे जहां चाहेंगे हमेशा खड़े रहेंगे और सरकार को चाहिए कि वह अपने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों और किसानों की एक टीम बनाकर ईमानदारी से क्षेत्र के किसानों से उनकी राय पूछ ले यदि किसान इस क्षेत्र में निजी और सरकारी जमीन पर यह प्लांट नहीं लगने देना चाहते तो सरकार को किसानों की बात मानते हुए इस प्लांट को कहीं और लगाने के बारे में सोचना चाहिए उसके बाद भी यदि सरकार यही प्लांट लगाने पर अड़ी रही तो हम सब किसानों के संघर्ष में पूरी ताकत से किसानों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व सांसद सज्जन वर्मा के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर किसान नेता राहुल राज पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कैलाश परमार मेघा परमार राजेंद्र मालवीय राजेंद्र मालवीय कमल सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस आस्था अध्यक्ष जितेंद्र शोभा खेड़ी ग्रामीण अध्यक्ष महेश मोदी खेड़ी शहर अध्यक्ष जाहिद गुड्डू महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलाब भाई ठाकुर जावर ब्लॉक कांग्रेस अरविंद सिंह सेमली बारी ,नरेन्द्र कुशवाह,घनशयम जांगड़ा, जगदीश चौहान,सन्नवर खान, लोकेंद्र बनवट,कृपाल मालवीय, एच आर परमाल,कमल सेठ, खालीद पठान,सुनिल कटारा,राजकुमार मालवीय, देवेंद्र ठाकुर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष, आशीष गहलोत, बलवान पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इछावर, मनीष मेवाडा सिहोर,गोलू हाजीपुर,फेजुद्दीन, तोसीफ,धीरज सिंह पहलवान,जितेन्द्र सिंह ठाकुर,शैलेंद्र सिंह ठाकुर बावड़ी, विजेन्द्र सिंह लाखुखेड़ी,हरि मेवाड़ा,चेतन भाटी,अशोक डाबरी, अखलेश बाबू राजपूत, देवराज परमार,विजय सोलंकी, दिलीप मालवीय, राहुल पाटारिय, विक्रम सिंह बोरवेल, अजय बपचा, हरेन नौगांव, दिग्विजय राजपूत, प्रेम पटरिया, मान सिंह आमला मज्जू, पहलाद बामनिय, जवाल अरनिया जोहरी,जय सिंह परदीखेडी, दिलिप मालवीय, रमेश मेवाड़ा,रामचरण दावरिया, मोतीसिंह मालवीय, बंशीलाल बांबे, कमल मेवाडा आदि कांग्रेस जन साथ रहे Please follow and like us: Post Views: 507 Post navigation भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा आनंद धाम पर आई..आज कथा में राजा परीक्षित को कैसे परम गति प्राप्त हुई को लेकर हुए प्रवचन ’’प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस’’ का वर्चुअल उद्घाटन का सीघा प्रसारण महाविद्याल के छात्र/छात्राओं एवं शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों को दिखाया गया