संजय शर्मा आष्टा। गृहप्रवेश समारोह में पधारे टिकोन वाले बाबा के नाम से समूचे प्रदेश में प्रसिद्ध संतश्री का कॉलोनी चौराहा पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। टिकोन वाले बाबा साहब ने अपने भक्तों का स्वागत सम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि आष्टा नगर सचमुच में आस्था नगर है यह आस्थावान नगरी समरसता, सद्भाव व आस्था से सराबोर नगरी है। इस अवसर पर पार्षद रवि शर्मा, सुदीप जायसवाल, नीलेश खंडेलवाल, बसंत पाठक, मोहनबाबू शर्मा, डॉ. कैलाश शर्मा, बब्लू शर्मा, आनंद गोस्वामी, संदीप सोनी सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे। संतश्री का स्वागत चल समारोह नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के निज कार्यालय से प्रारंभ हुआ जो गुजराती स्वीट्स कन्नौद रोड़, कॉलोनी चौराहा स्थित प्रशांत शर्मा के नवीन गृहप्रवेश समारोह में सम्मिलित होकर चल समारोह का समापन हुआ। Please follow and like us: Post Views: 704 Post navigation भागवत महापुराण का आज दूसरा दिन.. आनन्द धाम पर,मौसी के घर पधारे भगवान जगन्नाथ जी सिविल अस्पताल आष्टा को मिली एक ओर सौगात,विधायक ने किया मुस्कान ओपीडी का शुभारम्भ,अब 1 से 15 साल के बच्चों की यहा होगी विशेष जांच