संजय वर्मा आष्टा । भगवान श्री जगन्नाथ जी के अपनी मौसी के यहा पधारने पर भगवान जगन्नाथ नई की मौसी के घर “आनंद धाम” पर संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा का आज दुसरा दिन है। द्वितीय दिवस पर कथा व्यास पंडित कन्हैया लाल शर्मा भागवत भूषण ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दौरान ध्रुव जी के चरित्र एवं भक्त प्रहलाद,राजा जड़ भरत के चरित्र की विस्तार से कथा सुनाई।कथा के दौरान भक्ति के लक्षण, संतों का प्रेम, भागवत सत्संग से क्या लाभ है आदि को लेकर विस्तार से बताया । इस अवसर पर कथा श्रवण करने निलेश शर्मा एडवोकेट पत्रकार, संजीव दीक्षित, सुरेश पांचाल, दिलीप सांवरिया, महेंद्र गुड्डू शर्मा,रानू मृत्युंजय शर्मा, शिव श्री वादी, राधेश्याम नायक,बृजमोहन सोनी, क्षमा शर्मा,राधा शर्मा,रमा गजेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा, रानी सोनी भुवनेश्वरी शर्मा, सनातन देव शर्मा, धाता शर्मा आदि भक्तगण उपस्थित रहे। धर्माधिकारी श्री गजेंद्र शर्मा ने बताया कि आनन्द धाम पर 8 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक दोपहर में2 बजे से शाम 5 बजे तक पंडित भवानी शंकर शर्मा के निवास आनंद धाम आष्टा पर कथा का आयोजन किया गया है। चित्रपंडित आचार्य गजेंद्र धर्म अधिकारी 98930 78795 Please follow and like us: Post Views: 962 Post navigation हिन्दू उत्सव समिति पार्वती नगर आष्टा द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत टिकोन वाले बाबा का सम्मान कर लिया आशीर्वाद