IMG 20240711 225345

संजय वर्मा

आष्टा । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयासों से सिविल अस्पताल में लगातार सुविधाओ में वृध्दि हो रही है।

1000959745 12
1000963872 1024x576

आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अस्पताल आने वाले 1 से 15 साल तक के बच्चों की विशेष जांच एवं उपचार की सुविधा को लेकर मुस्कान ओपीडी का फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति स्वाति उपाध्याय,बीएमओ डॉ जीडी सोनी सहित सभी डॉक्टर्स,स्टॉफ, पत्रकार आदि उपस्तिथ रहे। मुस्कान ओपीडी का शुभारम्भ अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चित्रा सोनी ने इसमें बच्चों को क्या क्या सुविधाए दी जायेगी, माताओं को क्या जानकारियां दी जायेगी,

1000959734 14
1000963879 1024x576

इस कक्ष में टीकाकरण कब कब होगा आदि की विस्तार से विधायक को जानकारी दी। मुस्कान ओपीडी में गंभीर रूप के आये बच्चों को उपचार के बाद PICU वार्ड, शिशु वार्ड में भर्ती किया जाएगा एवम अति गंभीर मरिजो को प्राथमिक उपचार के बाद ज़िले में रेफ़र किया जाएगा ।

1000963865 1024x576
1000959747 14 1024x609

इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा अपने मिलने वाले वेतन की राशि मे से डायलेसिस इकाई में भर्ती मरीजो के लिए एक स्मार्ट टीवी दान में दी गई । उक्त टी वी का भी बटन दबा कर शुभारंभ किया गया ।

1000960425 13 1024x795

इस अवसर पर विधायक ने भर्ती मरीजो से उनके स्वस्थ की जानकारी ली गई और मरीज़ को किसी भी प्रकार की परेशानी न हों इसलिये अवश्यक निर्देश भी दिये गये ।

1000959748 14 682x1024

इस शुभारंभ कार्यक्रम में बीएमओ डॉ जीडी सोनी आष्टा द्वारा पधारे विधायक जी एवं अनुविभागीय अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में तहसीलदार आष्टा, समस्त पत्रकार बंधु के साथ साथ अस्पताल के समस्त चिकित्सक और स्टाफ़ आदि उपस्थित रहे ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email