IMG 20240707 WA0002

संजय वर्मा

विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पत्रकारो, समाजसेवीयो, शिक्षाविदों का किया सम्मान

आष्टा- आष्टा प्रेस क्लब ने आज नगर के सेमरी रोड स्थित साहू गार्डन परिसर में सीहोर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मुख्य आतिथ्य, विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर की अध्यक्षता एवं एसडीओपी आकाश अमलकर, रायसिंह मेवाड़ा, दीक्षा सोनू गुणवान, कैलाश परमार, डॉ मीना सिंगी, राकेश सुराणा, धारासिंह पटेल, सीएमओ राजेश सक्सेना के विशेष आतिथ्य में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

1000963043 1024x683

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि एक समय था जब हम सभी को देश दुनिया में क्या घटना दुर्घटना घटी है या क्या ताजा खबरें है यह केवल एक निश्चित समय पर ही मिल पाती थी। उस वक्त प्रचार और प्रसार के इतने साधन नहीं थे जो आज सोशल मीडिया के रूप में इस देश में उपलब्ध है।

पहले प्रिंट मीडिया के माध्यम से सुबह जब समाचार पत्र आते थे तो देश-विदेश की खबरें,स्थानीय खबरे हमको मिलती थी । आज सोशल मीडिया इतना एक्टिव मीडिया है की 5 मिनट में देश-विदेश की जो घटना दुर्घटनाएं घटती है वह सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में प्रचार और प्रचार हो जाती है। यही कारण है कि आज मीडिया का भी रूप बदला है।

1000963095 1024x683

श्री प्रवीण सिंह ने प्रेस की तारीफ करते हुए उसके सकारात्मक नजरिये की आज खुले मंच से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर प्रेस एक और जहां हम लोगों की अच्छाइयां भी बताती है वहीं कई बार हम लोगों में भी कुछ कमियां होती है उन कमियों को भी उजागर किया जाता है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि संपन्न हुए पहले विधानसभा एवं उसके बाद लोकसभा के चुनाव में भी प्रेस ने काफी अहम भूमिका निभाई है। मैं उन सब का धन्यवाद करता हूं।

1000959745 6
1000959734 6

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि आष्टा के पत्रकारों ने जब में विधायक बना तब मेरे समक्ष एक मांग रखी थी की आष्टा में पत्रकार साथियों के लिए एक पत्रकार भवन की आवश्यकता है। तभी मेने आष्टा के पत्रकारों के लिए पत्रकार भवन को लेकर 5 लाख रुपये की राशि की घोषणा कर दी है।

1000960425 7 1024x795

जमीन उपलब्ध होते ही उस पर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। वही कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, डॉ मीना सिंगी,जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सुराणा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण पंडित अमित तिवारी ने एवं संचालन श्री संजीव दीक्षित ने किया।

1000959748 6 682x1024

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह का एवं सभी अतिथियों का आष्टा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबू पांचाल, उपाध्यक्ष राकेश बैरागी, कोषाध्यक्ष धनंजय जाट, सचिव कैलाश अनोटिया एवं आष्टा प्रेस क्लब द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के हाथों आष्टा नगर के वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले समाजसेवियों का स्वागत एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

1000959747 6 1024x609

इस अवसर पर आष्टा अनुविभाग के सभी पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण पंडित अमित तिवारी द्वारा दिया गया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव दीक्षित द्वारा किया गया एवं पत्रकार कमल पांचाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email