IMG 20240706 WA0002

संजय वर्मा

आष्टा।कार्य की गुणवत्ता हो उच्च स्तर की,जावर में किये 300 पौधों का रोपणआष्टा । आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का सतत निरीक्षण कर उन कार्यों को जल्दी से जल्दी पूर्ण करने एवं जनता को उन सुविधाओ सेवाओ का लाभ दिलाने के लिये दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे है।

आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर पहुच कर तहसीलदार अर्चना बॉथम, अविनाश सोनानिया सीएमओ जावर सोनी, सहित अन्य स्थानीय अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जावर के निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। करीब 24 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे उक्त स्कूल का बारीकी से निरीक्षण किया ।

1000962943 1024x576

मप्र सरकार के, मप्र बिल्डिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा उक्त कार्य का जिस निर्माण एजेंसी ठेकेदार को उक्त भवन निर्माण का ठेका दिया गया उसकी समय सीमा 31 जुलाई को पूर्ण होने के बाद भी उक्त भवन का अभी तक 80% कार्य ही पूर्ण होने पर विधायक ने ठेकेदार गुलशनराज जैन को जल्द उक्त कार्य पूर्ण करने को कहा । एमपीबीडीसी के इंजीनियरों भी निरीक्षण के दौरान उपस्तिथ थे।

1000960425 6 1024x795

निरीक्षण के दोरान ठेकेदार जैन ने उक्त भवन निर्माण कार्यो,उसकी प्रगति आदि की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उक्त स्कूल भवन का निर्माण कार्य जुलाई में पूर्ण होना था। कार्य की इस धीमी गति को लेकर विधायक ने नाराजी व्यक्त कर उपस्तिथ अधिकारियों को कहा है कि कार्य की गति तेज हो,ठेकेदार ने जो निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिये अतिरिक्त समय अगस्त 2024 लिया है। उस समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा हो इसकी सभी जिम्मेदार चिंता करे। विधायक ने स्पष्ट कहा की निर्माण कार्य की गुणवत्ता को प्रथम पायदान पर रखे ।

1000959745 5
1000959734 5

जो भी निर्माण सामग्री उपयोग में ली जा रही है उन सभी का शासकीय लैब में टेस्ट हो गुणवत्ता युक्त सामग्री ही लगाई जाये । विधायक श्री गोपालसिंह ने निरीक्षण के दौरान पूरे भवन का घूम कर निरीक्षण किया ।

ठेकेदार से विस्तृत जानकारी ली एवं जो कमियां लगी उन सभी को दूर करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विस्तृत रूप से संबंधित निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार से इस स्कूल को लेकर जानकारियां प्राप्त की ।

1000959748 5 682x1024

विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य चल रहे है उनका ध्येय यही है कि वे सभी कार्य जल्दी से पूर्ण हो और उनका लाभ आम नागरिकों को मिले जिनके लिये उक्त कार्य,सुविधाएं हमारी सरकार उपलब्ध करा रही है।

1000959747 5 1024x609

जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की आज प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर जावर के सीएम राइज स्कूल,अस्पताल,कॉलेज,शिशु मंदिर,थाना परिसर,तहसील,विश्वकर्मा समाज द्वारा शेखुखेड़ा जोड़ पर व अन्य स्थानों पर विधायक जी ने एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत करीब 300 पौधों का रोपड़ किया। इस दौरान भाजपा नेता जिला प्रभारी धारासिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव,बाबूलाल पटेल,कल्याणसिंह ठाकुर,नप अध्यक्ष मंजू वैद्य सहित सभी नेता,कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।चित्र

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email