IMG 20240707 164548

संजय वर्मा

आष्टा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ी के प्रांगण में आज प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर भाजपा के जिला महामंत्री एवं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री धारा सिंह पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री धर्म सिंह आर्य, मेना मंडल के महामंत्री श्री विष्णु परमार,कमलसिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर उपस्थित रहे । पौधरोपण के साथ डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती भी मनाई गई।

1000963103 768x1024


विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए एवं उसकी सुरक्षा भी करना चाहिए । इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए । उक्त कार्यक्रम ग्राम पंचायत खड़ी हॉट द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी पंचों ने एक-एक पेड़ लगाने की बात कही । इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मनोहर सिंह पटेल ने विद्यालय परिसर में 300 पौधे लगवाकर प्रारम्भ किया एवं 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है ।

1000962927 1024x576

ग्राम पंचायत द्वारा पिछले वर्ष 200 पौधे लगाए गए थे जिसमें सभी के सभी पौधे जीवित हैं इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ी के समस्त स्टाफ द्वारा एक-एक पौधा एवं टी गार्ड लगाने की घोषणा की गई ।

1000959748 7 682x1024
1000960425 8 1024x795

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य श्री कमल सिंह मालवीय,भादर सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह तोमर, श्रीमती अलका सोनी,महेंद्र सिंह तोमर, लखन लाल तोमर, सतीश वर्मा, देवकरण प्रजापति उप सरपंच, नारायण सिंह कलाकार, ऊकार प्रसाद कंडक्टर, गोपाल सिंह ठाकुर, गजराज सिंह पटेल, मुकेश पंच, अरविंद पंच, सज्जन सिंह, हुकुम राणा,एवं स्टाफ के सदस्य,ग्राम के सभी वरिष्ठ जन,छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

1000959747 7 1024x609
1000959748 8 682x1024
1000959745 7
1000959734 7

कार्यक्रम का सफल संचालन सीताराम वर्मा के द्वारा किया गया कमल सिंह मालवीय प्राचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया .

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email