IMG 20240626 WA0005

संजय वर्मा 9893463143

आष्टा।मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रदेश के थानों का उन्नयन तथा नवीन भवनों की दे रहे हैं सौगात -विधायक श्री इंजिनियरसर्वसुविधा युक्त नवीन थाना भवन से पुलिस की कार्यक्षमता में होगी वृद्धि -कलेक्टर श्री सिंहनवीन भवन से नागरिकों को और अधिक बेहतर सेवाएं दे पाएगी पुलिस -एसपी श्री अवस्थी

आष्टा । राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर तथा डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने आष्टा के नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया। यह नवीन थाना भवन 94 लाख रुपये की लागत से 5535 वर्ग फुट क्षेत्रफल मे बना है।

1000960763 1024x682

शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि नवीन थाना भवन में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से पुलिस बेहतर ढंग से कार्य संपादन कर सकेगी। इसके साथ ही थाने मे आने वाले नागरिकों को बेहतर परिवेश मिलेगा। श्री वर्मा ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहती है और हर परिस्थिति में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे समर्पित भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। श्री वर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सज्जन लोगों का सम्मान होना चाहिए और दुर्जनों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाने परिसर का वातावरण और पुलिस का व्यवहार एैसा होना चाहिए कि थाने में आने वाले व्यक्ति को यह लगे कि उसके साथ न्याय होगा।

1000960748 853x1024

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि लोगों के काम सुगमता से हो सके इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व संबधी कामों के लिए लोगों को भटकना न पड़े इसके लिए प्रदेश में राजस्व महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 30 लाख से भी अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।”मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रदेश के थानों का उन्नयन तथा नवीन भवनों की दे रहे हैं सौगात -विधायक श्री इंजिनियर”विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर ने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए पुराने थाना भवन में पर्याप्त स्थान नही था। इस नवनिर्मित भवन से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी कार्य संपादन करना पहले से अधिक सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के सभी थानों को उन्नयन और नये थाने की सौगात दे रहे है।

1000960425 2 1024x795
1000959734 4

डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस नवीन सर्वसुविधायुक्त थाना भवन से पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य संचालन में सुविधा होगी और थाने में आने वाले नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।”सर्वसुविधायुक्त नवीन थाना भवन से पुलिस की कार्यक्षमता में होगी वृद्धि -कलेक्टर श्री सिंह”कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने नवीन थाना भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां कार्य संपादित करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

1000959745 2

उन्होंने कहा कि चाहे व्यापार हो या अन्य कोई व्यवसाय हो या अन्य कोई सेवा हो, प्रत्येक व्यक्ति के काम एक समय निर्धारित होता है, लेकिन पुलिस का कोई निर्धारित समय नही है, उन्हें जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहना पडता है।

1000959747 3 1024x609

“नवीन भवन से नागरिकों को और अधिक बेहतर सेवाएं दे पाएगी पुलिस -एसपी श्री अवस्थी”एसपी श्री मयंक अवस्थी ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से आष्टा थाना बहुत महत्वपूर्ण है। बढ़ती जनसंख्या और कानून व्यवस्था की नई चुनौतियों को देखते हुए काफी समय से नवीन भवन की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि 94 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह थाना भवन वर्तमान समय की सभी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है। थाना भवन में महिलाओं, बच्चों के लिए पृथक कक्ष बनाए गए हैं।

1000959748 4 682x1024

उन्होंने कहा कि इस थाना भवन की खास बात यह है कि वर्षा के जल संरक्षण के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे इस परिसर के भू-जल में वृद्धि होगी। इस अवसर पर आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, श्री रायसिंह मेवाडा तथा श्री धारासिंह पटेल सहित गणमान्य नागरिक एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email