संजय वर्मा आष्टा । राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा एवं विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के हाथों आज पत्रकार एवं जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती की दिवंगत धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमति ज्योति संचेती की स्मृति में आष्टा के सिविल अस्पताल को यहा आने वाले दिव्यांग मरीजों की सहायता के लिये एक ट्रायसिकल सोनकच्छ के बाफना परिवार एवं आष्टा के संचेती परिवार की ओर से दान की गई । दान की गई उक्त ट्रायसिकल सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ जीडी सोनी को सौपी। इस अवसर पर विधायक निवास पर जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,पंकज गुप्ता,सन्नी महाजन,रूपेश राठौर,उमेश शर्मा, योगेंद्र ठाकुर,हरेंद्र ठाकुर,सहित सभी वरिष्ठ जन उपस्तिथ रहे। Please follow and like us: Post Views: 500 Post navigation राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने आष्टा के नवीन थाना भवन का किया लोकार्पणसज्जनों का सम्मान और दुर्जनों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हो- राजस्व मंत्री श्री वर्मा राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सुराणा के निजी निवास पर पहुंचे