संजय वर्मा 9893463143 आष्टा । आज होटल व्यापारी संघ (मेन) के नव निर्वाचित अध्यक्ष सौरभ जैन शीतल एवं संरक्षक धनरूपमल जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक निवास पर पहुच कर उनसे भेंट की एवं परिचय कराया। विधायक निवास पर पहुचे नये अध्यक्ष सौरभ जैन शीतल, संरक्षक धनरूपमल जैन का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने शाल एवं साफा बांध कर सभी को मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया एवं मिले नये दायित्व के प्रति बधाई देते हुए कहा की आप सभी स्वतंत्र होकर व्यापार करे, आपको कही भी,कभी भी अगर कभी भी कोई परेशानी आये तो आपका ये विधायक आप सबके साथ हमेशा खड़ा है। इस अवसर पर उपस्थित प्रभात धाड़ीवाल डायरेक्टर ऑल इंडिया व्यापारी संघ (AIVA)रजी., तेज सिंहराठौड़ जी (पार्षद ), वीरेंद्र ठाकुर जवार ,उत्थान धरवा एवं आष्टा होटल व्यापारी संघ मेन के व्यापारी सदस्य गण मुकेश जैन, दिलीप वशिष्ट, नरेश लक्ष्मी, उज्वल जैन, पवन श्री श्री माल, मुकेश मेवाड़ा बाबा, संजय वशिष्ठ, मनोहर मेवाड़ा, नरेश खत्री, किशोर वशिष्ठ, हर्ष राठौर ,भानु मेवाड़ा लोकेंद्र वशिष्ट उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 749 Post navigation विकास कार्यों की समीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर रखी दमदारी से अपनी बात राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने आष्टा के नवीन थाना भवन का किया लोकार्पणसज्जनों का सम्मान और दुर्जनों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हो- राजस्व मंत्री श्री वर्मा