IMG 20240625 WA0006

संजय वर्मा 9893463143

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने गेल इंडिया प्लांट में किसानों की जा रही जमीन,नर्मदा-पार्वती लिंक योजना में छूटे 29 गांवों को शामिल करने,आष्टा नगर में सीवेज लाइन एवं बुधवारा में जल भराव समस्या को लेकर दमदारी से रखी अपनी बात
आष्टा विधानसभा को स्मार्ट विधानसभा बनाने के लिये प्रस्तुत की विकास की पूरी योजना

आष्टा । आज प्रभारी अपर मुख्य सचिव भोपाल संभाग डॉ. मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल संभाग की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय भोपाल के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

1000959745 1


विकास कार्यों की संभागीय स्तरीय समीक्षा बैठक में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख एवं बड़ी विकास की योजनाओं, विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं एवं आष्टा विधानसभा क्षेत्र को स्मार्ट विधानसभा बनाने के लिए विकास की योजनाओं का एक ब्लूप्रिंट अधिकारियों के समक्ष क्रमवार दमदारी से प्रस्तुत किया । बैठक में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत 60 हजार करोड़ की राशि से लगने वाले गेल इंडिया प्लांट में जो किसानों की लगभग 302 हेक्टेयर जमीन जा रही है,उसको लेकर भी किसानों की बात दमदारी से रखते हुए मांग की के उक्त प्रस्तावित प्लांट की पुनः समीक्षा की जाए तथा ऐसा ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए कि गेल इंडिया प्लांट में किसानों की जमीन नहीं जाए तथा उसके बदले उस प्लांट को सरकारी जमीन उपलब्ध कराई जाए । नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के जो 29 गांव छूटे हैं इन गांवों को भी अति शीघ्र शामिल किया जाए तथा जो 13 वन ग्राम है उन वन ग्रामों के लोगों को जिनको पट्टे मिले हेउनके पट्टे की समय सीमा खत्म हो गई । इन वन ग्रामो में रहने वाले सभी लोगो को तत्काल जल्द से जल्द नये पट्टे बना कर वितरण किया जाए।

1000959734 3

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में आष्टा नगर पालिका की दो बड़ी समस्याओं जिसमें एक सीवेज लाइन नहीं होने तथा बुधवार क्षेत्र में बारिश के दौरान जिस तरह से जल भराव की स्थिति बनती है तथा लोग उसमें नाव चलाते हैं उस समस्या को तत्काल हल करने के लिए भी भेजी योजना को स्वीकृत की जाये। आज समीक्षा बैठक में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने मांग की की लगभग 10 वर्ष पूर्व गवाखेड़ा तालाब का निर्माण हुआ,जिसमे हमारे किसान भाईयों की जमीन डूब में गई, लेकिन 10 वर्ष बाद भी जिस तालाब में किसानों ने अपनी जमीन दी है उन किसानों को सिंचाई के लिए आज तक उस तालाब का ना ही बेस्ट वेयर का निर्माण हुआ और ना ही नहर का निर्माण हुआ ।

1000959747 2 1024x609

तालाब बनने के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिये पानी नही मिला। जल्द से जल्द गवाखेड़ा तालाब का बेस्ट वेयर एवं नहर का निर्माण कराया जाए ताकि जिन किसानों की जमीन गई है उन किसानों को इस तालाब से नहर से सिंचाई हेतु पानी मिल सके । आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने बैठक में मांग की की जो गुराडिया वर्मा का प्रस्तावित तालाब है उसकी लागत अब पहले से बड़ गई है,उस तालाब की अब जो निर्माण राशि हो उसे स्वीकृत किया जाए क्योंकि उसकी राशि और लागत काफी बढ़ गई है ।

1000959748 3 682x1024

आष्टा विधानसभा क्षेत्र जो की सीहोर जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है,आष्टा विधानसभा में ट्रामा सेंटर की कमी लंबे समय से उठ रही है,आष्टा जो की इंदौर भोपाल के बीच हाईवे पर स्तिथ है हमारे क्षेत्र में इस मार्ग पर सबसे अधिक एक्सीडेंट होते है,दुर्घटना में घायलों को बाहर भेजा जाता है उनको समय पर यही ईलाज मिल जाये इसके लिये आष्टा में एक सर्व सुविधा युक्त ट्रामा सेंटर स्वीकृत किया जाये। आष्टा को एक गर्ल्स कॉलेज, चार छोटे पुल है जिनकी ऊंचाई लंबाई काफी कम है और इन पुलों पर थोड़ी सी ही बारिश में नदी का पानी पुल पर आ जाने के कारण कई बड़ी घटनाएं दुर्घटनाएं हो चुकी है,कई बह गये है। इन पुलों का निर्माण भी कराया जाए ।

1000960425 1024x795

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने मांग की की खेत सड़क योजना को पुन चालू किया जाए यह एक अच्छी योजना है तथा इससे खेतों के किसानों को सड़क की सुविधा मिलने से वह अपने खेतों तक पहुंचने में एवं कई ग्राम पंचायत का उससे विकास भी संभव है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना की स्थिति काफी ठीक नही है उस पर भी ध्यान दिया जाए तथा जिन ग्रामों की नल जल योजना पूर्ण हो गई है लेकिन उनके ठेकेदारों को उसका भुगतान के लिए परेशान हो रहै है उनका भुगतान भी तत्काल कराया जाए । आष्टा विधानसभा क्षेत्र सीएम राइस स्कूल की ओर स्वीकृति की जाये जिनकी मांग की गई है एवं आष्टा नगर में एक सर्व सुविधा युक्त बड़ा स्टेडियम की भी मांग विधायक ने बैठक में प्रस्तुत की।

IMG 20240625 222859

मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज पूरे आष्टा विधानसभा क्षेत्र का काम समय में गहरा अध्ययन कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या विकास के कार्यों की बड़ी संभावना है उन सभी का खाका तैयार करके आज समीक्षा बैठक में दमदारी से प्रस्तुत किया है। आज अधिकारियों ने भी उनकी बातों को कभी गंभीरता से लिया ओर सुना और उम्मीद है की आष्टा विधानसभा क्षेत्र को इस समीक्षा बैठक के बाद बड़ा लाभ प्राप्त होगा ओर आष्टा विधानसभा 5 साल में स्मार्ट विधानसभा के रूप में नजर आये।
बैठक में संभाग आयुक्त, संबंधित सभी जिलों के कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
चित्र

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email