संजय वर्मा 9893463143 आष्टा। नगर के कन्नौद रोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के पीछे निर्माणाधीन मनकेश्वर महादेव मंदिर समिति व वार्डवासियों द्वारा स्वागत सम्मान आयोजित कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, रूपेश राठौर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक निधि से मंदिर के निर्माण हेतु 2 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि समिति का धन्यवाद जो सनातन धर्म की पताका को मजबूत करते हुए भगवान मनकेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया जो शीघ्र ही पूर्ण होने जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने मंदिर समिति को शुभकामनाएं व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस क्षैत्र में भगवान का मंदिर नही होने से धर्मालुजनों को दूर जाना पड़ता था। आपने बहुत ही सहज, सरल भगवान शंकर के स्वरूप मनकेश्वर महादेव भगवान की स्थापना की है जो अपने आपमें सस्ते भगवान है जो अपने भक्तों के द्वारा एक लोटे जल में ही प्रसन्न हो जाते है। स्वागत करने वालों में पार्षद जावर वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, कमल ताम्रकार, रामप्रसाद राठौर, कमलेश राठौर, पिंटू राठौर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासीगण मौजूद थे। Please follow and like us: Post Views: 558 Post navigation 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बून्द जिंदगी की विकास कार्यों की समीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर रखी दमदारी से अपनी बात