संजय वर्मा 9893463143 आष्टा – प्रदेश में बच्चों को दोहरी सुरक्षा देने के लिए आज से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ. इसके लिए नगर की सभी आंगनबाडी केंद्रों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी’ पिलाई गई. पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ वार्ड क्रमांक 1 एवं 13 से नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा किया गया। . नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी नागरिकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में भाग लेकर अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण के लिए नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर पहुचकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें. इस अवसर पर पार्षद डॉ सलीम खान, चिकित्सक जेडी सोनी, जुगलकिशोर मालवीय, किशोरीलाल कुशवाह सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद थी.. Please follow and like us: Post Views: 562 Post navigation शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में विश्व योग दिवस मनाया गया मनकेश्वर मंदिर समिति ने किया जनप्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान