IMG 20230617 WA0067

आष्टा/शनिवार 17 जून 2023
रिपोर्टर केवलराम मालवीय, संजय वर्मा आष्टा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित आष्टा विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्धजन सम्मेलन आष्टा जनपद पंचायत सभागृह में संपन्न हुआ.

IMG 20230617 231655

मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष के कार्यकाल की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान मंच के माध्यम से विभिन्न वक्ताओं द्वारा किया गया. आष्टा के जाने-माने कवि राम श्रीवादी द्वारा कविता के माध्यम से भी योजनाओं को बताया गया. जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान ने भी मंच के माध्यम से प्रबुद्धजनों की उपस्थिति पर आभार जताया.

Picsart 23 06 17 23 14 29 317 1024x546

क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भाजपा के पित्र पुरुष दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया.

सांसद ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीति रीति ही सर्वश्रेष्ठ है, हमारे यहां प्रबुद्ध जनों का हमेशा सम्मान रहा है उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण करने पर कहा कि किस प्रकार से अलग अलग मोर्चा पर मोदी सरकार ने काम किया है सुरक्षा का मामला हो या भ्रष्टाचार रोकने का मामला हो या अन्य कोई राष्ट्रीय हित का मामला हो सभी मामले में मोदी सरकार ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है

IMG20230617181758 1024x576

हमारे देश के प्रधानमंत्री जी जब भी किसी देश जाते हैं तो वहां का राष्ट्र अध्यक्ष रिसीव करने आता है
जबकि पूर्व में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रिसीव करने कोई भी नहीं आता था, क्षेत्रीय सांसद श्री सोलंकी ने यूक्रेन और रूस के युद्ध का बखान करते हुए भी कहा कि हमारे देश के लोगों को युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकालने में प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.
उन्होंने पाकिस्तान द्वारा हमले की साज़िश पर उड़ी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे 19 सैनिकों की शहादत का बदला लिया गया.
इंदिरा आवास योजना के बदले प्रधानमंत्री आवास योजना को सर्वश्रेष्ठ बताया और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिना भेदभाव किए सबको आवास आवंटित किए.
उज्जवला योजना का बखान करते हुए कहा कि पहले ही हमारे देश में जंगल कम है पहले लकड़ी का बहुतायत में उपयोग होता था और माता बहने खूब परेशान होती थी धुएं के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं झेलना पड़ती थी आज उज्जवला योजना के तहत हर घर में गैस सिलेंडर दिए गए.
आयुष्मान योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश में अभी तक 45 करोड़ लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है और पांच लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क करवाया है.

जल जीवन योजना योजना पर बात करते हुए कहा कि आज बड़े शहर हो या छोटे से छोटा गांव हर घर में जल जीवन योजना के तहत नल लगाए जा रहे हैं और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

स्वच्छ भारत अभियान पर बात करते हुए सांसद ने कहा कि हमारी बहन बेटी पहले शौचालय के अभाव में खुली जगह पर सोच करने के लिए जाती थी तो घर की माता-बहनों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था. आज देश में 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण हो चुका है.

Picsart 23 06 17 23 15 18 272 1024x576

भ्रष्टाचार पर बात करते हुए बताया कि किस प्रकार पहले बिचौलियों के द्वारा हमारे देश की जनता के हक का पैसा बीच में ही गोल कर दिया जाता था इस बात को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भरे मंच पर स्वीकार किया था और कहा था कि हम जनता के लिए एक रुपया भेजते हैं तो पिच्यासी पैसा बीच में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है आज करप्शन नहीं है सीधा लोगों के बैंक खातों में उनके हक का पैसा दिया जा रहा है.

सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 50 करोड़ खाते खोले गए जिसका विरोध भी पक्ष के लोगों ने खूब किया था और देश की जनता को गुमराह भी किया था आज DBT के माध्यम से डायरेक्ट पैसा खाते में पहुंच रहा है और लोगों को फायदा हो रहा है.

सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वो अमेरिका जाकर देश की छवि खराब करने पर तुले हैं साथ ही प्रदेश कांग्रेश पर तंज कसते हुए कहा कि अभी कांग्रेस की सरकार बनी ही नहीं है और पांच पांच लोग मुख्यमंत्री बनने की कतार में खड़े हैं. सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि 135 करोड़ जनता प्रधानमंत्री जी से प्यार करती है और उन्हें चाहती है साथ ही प्रधानमंत्री भी देश की जनता के लिए दिन रात काम कर रहे हैं इसी कारण कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता से परेशान हैं और प्रधानमंत्री को आए दिन उसने कुछ गलत बोलते हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री भारत ही नहीं विश्व के लोकप्रिय नेता है उनके लिए प्रधानमंत्री जैसा पद और छोटा पड़ गया है. सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने 25 मिनट के भाषण में ओजस्वी भाषा का प्रयोग करते हुए उपस्थित प्रबुद्धजनों के समक्ष केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान किया.

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, आष्टा क्षेत्र के सहकारिता नेता देवी सिंह परमार, वरिष्ठ नेता सुरेश सुराना, प्रेम नारायण शर्मा, ललित नागोरी, राकेश सुराणा,जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल, आष्टा जनपद अध्यक्ष दीक्षा गुणवान,आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा,पूर्व जनपद अध्यक्ष धारा सिंह पटेल,जावर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव,मैना मंडल अध्यक्ष भगवान मेवाड़ा ,सिद्धीकगंज मंडल अध्यक्ष प्रताप जाट,नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील परमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु जैन,पार्षद अंजनी चौरसिया,डॉ चंदा बोहरा, आष्टा व्यापार महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौर, अवनीश पिपलोदिया, भाजपा प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना, जनपद सदस्य सतीश सोनानिया, रीना सुराना, भगवती सोनी,कल्याण सिंह ठाकुर, प्रेम नारायण शर्मा, ज्ञान सिंह ठाकुर,सोनू गुणवान, विधानसभा विस्तारक लक्ष्मण सिंह राणा, कुलदीप सिंह धुराड़ा,पार्षद रवि शर्मा,राम श्रीवादी, बाबुलाल पटेल जावर, कल्याण सिंह ठाकुर, कोमल जैन,प्रदीप धाड़ीवाल, देवकरण पहलवान,धनरुपमल जैन, विशाल चौरसिया,श्रीकांत जी, ,जगदीश खत्री,हरेंद्र सिंह ठाकुर, पत्रकार केवलराम मालवीय, जुगल किशोर मालवीय, कमल ताम्रकार, लखन पाटीदार, महेंद्र सिंह परमार, विष्णु परमार हकीमाबाद जगदीश पटेल डाबरी, जीतमल बागवान सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व सभी मंडलों के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email