रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल सारणी/विक्रमपुर ग्राम पंचायत मैं हुए सरपंच चुनाव में 17 जून दिन शनिवार को सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित किए गए जिसमें यशोदा मर्सकोले को कुल वोट 438 मिले जिसमें 32 वोटों से शानदार जीत हासिल की और सूरजवती को 406 वोट मिले और हार का मुंह देखना पड़ा वही रामप्यारी बाई को 45 वोट मिले वही 22 वोट नोटा दबाया गया तीनों महिला प्रत्याशियों में त्रिकोणी मुकाबला था नवनिर्वाचित महिला सरपंच यशोदा मर्सकोले का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद पहला काम विक्रमपुर पंचायत के लोगों को सोसाइटी से राशन उपलब्ध कराना दूसरा काम पेंशन चालू करवाना नल जल योजना के तहत ग्राम विक्रमपुर को पानी उपलब्ध कराना यह मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी श्रीमती यशोदा मर्सकोले ने हाथ जोड़कर कहा कि आप लोगों ने अमूल्य वोट मुझे देखकर सरपंच बनाया उसके लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं और ग्राम की हर समस्या को खत्म करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी और आपके विश्वास को कभी ठेस नहीं पहुंचने दूंगी Please follow and like us: Post Views: 366 Post navigation आष्टा/प्रबुद्धजन सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद ने केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई,कांग्रेस को लिया आड़े हाथ. Next Post