रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल महिला सम्मान व महिला एवं बालकों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करने चलाया गया अभियान “अभिमन्यु”श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन मे आज दिनाँक 16/06/2023 को आमला मे महिला सम्मान व महिला एवं बालकों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों जैसे नशा, दहेज प्रथा, रूढ़ीवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा लिंगभेद आदि रूढ़ियों को तोड़ने के लिये अभियान अभिमन्यु के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आमजन को नारी सम्मान की शपथ दिलाई जाकर महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 की महत्ता से अवगत कराया गया साथ ही अभियान के शुभंकर अभिमन्यु के साथ लोगों को सेल्फी लेने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम मे उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री ललित कश्यप , निरीक्षक सन्तोष पन्द्रे, निरीक्षक सेवंती परते (अजाक), उनि. हेमन्त पाण्डेय, उनि. प्रीति पाटिल एवं थाना आमला का पुलिस स्टाफ मौजूद रहे । Please follow and like us: Post Views: 329 Post navigation NEET का एग्जाम क्वालीफाई करके कुमारी शालिनी ने माता-पिता का नाम रोशन किया. आष्टा/प्रबुद्धजन सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद ने केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई,कांग्रेस को लिया आड़े हाथ.