IMG 20240618 WA0007

रिपोर्टर संजय वर्मा

16.जून-2024

नाईट कॉबिंग ऑपरेशन

47 गिरफतारी, 65 स्थाई वारंटी गिरफतार

3 इनामी बदमाश

4 अन्य अपराधों में वांछित अपराधी गिरफतार

14 जिला बदर अपराधियों को चेक किया गया

दिनांक 15 व 16 जून 2024 के मध्य रात्रि में पूरे प्रदेश में वारंटियों तथा फरार अपराधियों की गिरफतारी हेतु नाईट कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया ।

कॉम्बिग ऑपरेशन के दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश श्री सुधीर सक्सेना द्वारा रात्रि में थाना कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया एवं नए कानून के संबध में चर्चा की गई ।

1000958824 1024x768

इस अवसर पर श्री अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक देहात भोपाल जोन, पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग उपस्थित रहे ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में नाईट कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया जिसमें जिले में अनुभाग के सभी अनुभाग प्रभारीगण ने अपने-अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में उपस्थित रहकर कॉम्बिग नाईट ऑपरेशन चलवाया गया जिसमें सभी थानों के थाना प्रभारीगण के अतिरिक्त जिले के थानों में पदस्थ 223 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया गया जिसमें 47 गिरफतारी वारंटी, 65 स्थाई वारंटी, 3 इनामी बदमाश तथा 4 अन्य अपराधों में वांछित अपराधियों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की इसके अतिरिक्त 14 जिला बदर अपराधियों को भी चेक किया गया ।

1000958824 1 1024x768

जिसमें थाना कोतवाली सीहोर ने 5 गिरफतारी वारंटी, 12 स्थाई वारंटी, थाना मण्डी ने 1 गिरफतारी, 2 स्थाई वारंटी, 2 इनामी बदमाश, थाना दोराहा ने 1 गिरफतारी वारंटी, 2 स्थाई वारंटी, थाना अहमदपुर ने 3 स्थाई वारंटी, थाना श्यामपुर 3 गिरफतारी, 2 स्थाई वारंटी, थाना बिलकिसगंज ने 1 गिरफतारी, 5 स्थाई वारंटी, थाना इछावर 3 गिरफतारी, 9 स्थाई वारंटी तथा 01 अन्य अपराध में फरार, थाना आष्टा ने 10 गिरफतारी, 2 स्थाई वारंटी तथा 3 अन्य अपराधों में फरार अपराधी, थाना जावर ने 4 गिरफतारी, 1 स्थाई वारंटी, थाना सिद्धिकगंज ने 2 गिरफतारी, 3 स्थाई वारंटी, थाना पार्वती ने 2 गिरफतारी वारंटी, थाना रेहटी ने 6 गिरफतारी, 4 स्थाई वारंटी, थाना बुदनी ने 1 गिरफतारी 5 स्थाई वारंटी, थाना शाहगंज ने 5 गिरफतारी वारंटी, थाना नसरूल्लांगज(भैरूंदा) ने 2 गिरफतारी , 12 स्थाई वारंटी तथा 1 इनामी बदमाश, थाना गोपालपुर ने 01 गिरफतारी, 3 स्थाई वारंटी को पकड़ा गया ।

इसके अतिरिक्त 14 जिला बदर के अपराधियों को चेक किया गया ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email