IMG 20240618 WA0008

रिपोर्टर संजय वर्मा 9893463143

आष्टा। संपूर्ण प्रदेश भर में 5 से 16 जून तक जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जल गंगा अभियान चलाया जा रहा था, जिसका आज गंगा दशहरा तक के पावन अवसर पर समापन हुआ।

1000958842 1024x576

नगरपालिका द्वारा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य, अनुविभागीय अधिकारी स्वाति उपाध्याय मिश्रा, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव, तेजसिंह राठौर की विशेष आतिथ्य में नगर की जीवन दायिनी मां पार्वती नदी की विधि-विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजा-आरती की गई। वहीं चुनरी भी मां पार्वती नदी को अर्पण की।

1000955694

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि जल गंगा अभियान के तहत जहां नगर के नालों-नालियों की साफ-सफाई की गई, वहीं नगर के जलस्त्रोतों का संरक्षण व संवर्धन कार्य भी नगरपालिका द्वारा किया गया।

1000955685

साथ ही कुआं-बावड़ी की सफाई कार्य किया गया, वहीं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पौधों का रोपण कार्य भी संपन्न किया गया। श्री मेवाड़ा ने कहा कि हमारे देश में नदियों को देवी मानकर उनकी पूजा और आरती की जाती है। अधिकतर हिंदू तीर्थ स्थान नदियों के तट पर ही स्थित है।

1000958848 1024x576

हम गंगा दशहरा या नर्मदा जयंती इसलिए मानते हैं, ताकि इन नदियों की हमारे जीवन में उपयोगिता और महत्व को हम समझ सकें। जब मां गंगा धरती पर आई, तब यहां की बंजर धरती उपजाऊ हुई और हर क्षेत्र में हरियाली छाई, तभी से यह गंगा दशहरा पर्व मनाने की शुरूआत हुई।

1000955682 1024x609

गंगा दशहरा का पर्व गंगा नदी की उत्पत्ति से जुड़ा पर्व है। नदियां हैं तो जीवन है, उनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है। वनों से नदियां और नदियों से वनों का गहरा जुड़ाव है। इसी को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस अभियान की शुरूआत की है। प्रदेश सरकार की यह एक सराहनीय पहल है, परंतु जल संवर्धन तभी संभव जब हम सभी हमारी जीवन दायिनी मां पार्वती नदी सहित अन्य जलस्त्रोतों का संरक्षण कर अपना सहयोग दे।

1000955691 682x1024

इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश सांवले, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद साहू, पटवारी वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, रमेश यादव, गबू सोनी, जगदीश वर्मा, नारायण सोलंकी, सुभाष सिसौदिया, महेन्द्र पोसवाल, भगवतशरण लोधी, पार्वती शर्मा, प्रहलाद वर्मा, कैलाश माली, आशीष बैरागी, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, रोहित सोनी, अरूण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण, कर्मचारीगण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email