संजय वर्मा 9893463143 आष्टा। नगर के सी.एम. राइज़ शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में आज दिनांक 20 जून 2024 को स्कूल चलें हम अभियान 2024 सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम. राइज़ विद्यालय म.प्र. शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ – साथ उनका सर्वांगीण विकास होगा। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि विद्यार्थी को हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति सतत प्रयत्न करते रहना चाहिए। अथक परिश्रम से ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। स्कूल चले हम अभियान कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी को भयमुक्त वातावरण मिलें जिससे वह नियमित स्कूल आकर तनावमुक्त रहकर अध्ययन कर सकें उन्होंने प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया तथा कॅरियर काउसंलिंग जैसे कार्यक्रम भी भविष्य में विद्यालय में आयोजित करने हेतु विद्यार्थियों से कहा कि आप अपने जिज्ञासा के प्रश्न तैयार रखे और उन्होने कहा कि आगे भी मैं इस विद्यालय के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं जीवविज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य करवाने के लिए समय समय पर विद्यालय में आउंगी। संस्था प्राचार्य सितवत खान द्वारा बताया गया कि स्कूल चलें हम अभियान 2024 के तहत शासन द्वारा सी.एम. राइज़ विद्यालय में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे है इसी का परिणाम है, कि वर्ष 2024 माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेण्डरी परीक्षा में संस्था के 137 विद्यार्थियों को लेपटॉप योजना में चयन हुआ है, तथा संस्था के तीन विद्यार्थियों ने जिले मेरिट में अलग अलग संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य श्री खान ने बताया कि सी.एम. राइज़ विद्यालयों में शिक्षण की नई नई तकनीके अपनाई जा रही है। जिससे विद्यार्थी भयमुक्त वातावरण में रूचि के साथ अध्ययन कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विष्णुप्रसाद पंवार, अंत्येश धारवां, पदमा परमार, आरती विश्वकर्मा, निहायत मंसूरी, अमिता सोनी, नमीता लोवंशी, रघुवीर सिंह, डॉ. जितेन्द्र आर्य, कु. राखी पोहाने, लीला भिलाला, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, राम सिंह, उर्मिला यादव, दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश गहरवाल, सतीश कुमार, वंदना सोलंकी, शशि बिंजवा, डी.एस. मांडवा, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि उपस्थित रहे। Please follow and like us: Post Views: 602 Post navigation 15 व 16 जून को मप्र पुलिस ने वारंटियों तथा फरार अपराधियों की गिरफतारी हेतु नाईट कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया । प्रदेश सरकार द्वारा विस चुनाव के समय किए वादों को याद दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत आष्टा की