IMG 20230611 WA0005

चिचोली, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में यूथ कांग्रेस की कार्यकारणी भंग ।

IMG 20230611 WA0004

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

यूथ कांग्रेस बैतूल ग्रामीण जिला अध्यक्ष अंबरदीप बुनकर ने की घोषणा बैतूल। चिचोली और घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। रविवार को यूथ कांग्रेस बैतूल के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अंबरदीप बुनकर ने इसकी अधिकृत घोषणा की है। कार्यकारिणी भंग होने की सूचना उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश सह प्रभारी युवा कांग्रेस मानसिंह राठौर, घोड़ाडोगरी विधायक ब्रम्हा भलावी, प्रदेश महासचिव एवं बैतूल जिला प्रभारी श्रीमती मोनिका मंडरे को प्रेषित की है। मिली जानकारी के अनुसार चिचोली ब्लॉक एवं चिचोली नगर, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक एवं घोड़ाडोंगरी नगर, भौरा पाढर, रानीपुर नगर और चोपना की मंडलम एवं नगर अध्यक्ष की कार्यकारणी भी भंग कर दी गई है। कार्यकारिणी भंग करने की सूचना में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति को मान्य नहीं समझा जायेगा। संगठनात्मक आदेश की अवहेलना करने वालो पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इस बार दावा किया जा रहा है कि कार्यकारिणी में काम करने वालों को ही मौका दिया जाएगा। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकारणी लंबी हो सकती है। कार्यकारिणी को भंग करने के पीछे पदाधिकारियों के निष्क्रिय रहने का कारण भी सामने आ रहा है।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email