संजय वर्मा

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आज अंबेडकर परिसर में अंबेडकर प्रतिमा के पास पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाने के साथ ही विजयपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने एवं स्थानीय अनुसूचित जनजाति के लोगों को धमकाने के विरोध में धरना दिया।

1000976118 1024x466

अंबेडकर परिसर में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की साथ ही बाबा साहब को भी सम्मानपूर्वक याद किया आज इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर इंदिरा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर ने कहा कि जब हम अंतरिक्ष की बात करेंगे तो इंदिरा जी का नाम जब हम परमाणु संपन्नता की बात करेंगे तो इंदिरा जी के द्वारा किया हुआ।

1000976141 1024x466

काम जब हम मजबूत राष्ट्र और विश्व में हमारी मजबूत पहचान की बात करेंगे तो इंदिरा गांधी जी का नाम सबसे पहले पायदान पर आएगा क्योंकि इंदिरा गांधी एक ऐसी नेता थी जिन्होंने अपने साहस दृढ़ इच्छा शक्ति से न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि इस देश का सर पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा कर दिया और इस दुनिया को नया भूगोल दिया जिसमें एक नए देश का उदय बांग्लादेश बना दिया और यह संदेश दिया कि भारत के होते हुए दुनिया में कोई भी राष्ट्र किसी पर अत्याचार नहीं कर सकता।

1000976127 768x1024

हम अत्याचार करने वाले के खिलाफ खड़े होंगे और लोगों को अत्याचार से मुक्त करेंगे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 18 में 1974 में पोखरण के अंदर परमाणु परीक्षण कर सफलतापूर्वक भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया इंदिरा जी ने न सिर्फ देश को खाद्यान्न के मामले में मजबूत किया बल्कि श्वेत क्रांति करके दुग्ध उत्पादन में भी अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया इंदिरा गांधी जी और कांग्रेस पार्टी का हर निर्णय देश के हर नागरिक गरीब किसान मजदूर अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों के लिए होता था चाहे वह बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके बैंकों के दरवाजे देश के आम नागरिकों के लिए खोलने वाला कदम हो या या राजा महाराजाओं को मिलने वाला प्रीपर्स पेंशन बंद करने का मामला सबसे देश के आम नागरिक मजबूत हुए इंदिरा जी ने देश की अखंडता और एकता के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना पंजाब के आतंकवाद को खत्म करने के लिए मजबूत कदम उठाए इंदिरा जी हमेशा कहती थी दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक श्रेय लेने वाले और एक काम करने वाले मैं दूसरी तरह के समूह जो काम करने में विश्वास करता है उसमें शामिल हु इंदिरा जी ने अपने कार्यों से विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया हम सबको उनके आचरण से शिक्षा लेते हुए देश के लिए काम करना चाहिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि

1000976121 768x1024

विजयपुर उपचुनाव में भाजपा के गुंडो ने गोहद गांव में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया और वहां के अनुसूचित जनजाति के लोगों को डराया धमकाया वहां पर प्रशासन ने सरकार के अंग बनकर नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता बनकर कार्य किया इसलिए हम मांग करते हैं कि वहां पर बाबा साहब की तोड़ी गई प्रतिमा पुनर्स्थापित की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा ना घटे साथ ही निष्पक्ष रूप से मतगणना की व्यवस्था भी की जाए इसके साथ ही जितेंद्र शोभाखड़ी ने कहा कि पिछले दिनों गुराडिया रूपचंद में एक अनुसूचित जनजाति की महिला की दोनों पैर काटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी।

1000976124 768x1024

तब परिजन एवं स्थानीय लोगों को प्रशासन ने तीन दिन में अपराधी को पकड़ने का आश्वासन दिया था जो पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है हम आपसे मांग करते हैं की उच्च स्तरीय टीम बनाकर तत्काल हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और यदि तत्काल गिरफ्तार नहीं किए गए तो आने वालों दिनों में कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन बाजार बंद सहित कई प्रकार के आंदोलन करेगी जिसके संपूर्ण जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की हो उपरोक्त कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मूंदीखेड़ी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान,खालीद पठान,नरेंद्र कुशवाह,घनश्याम जांगड़ा,सन्नवर खान,राजकुमार मालवीय,सुनील कटारा,कमल सेठ,डॉ एजाज खान, शहीद टेलर, डॉ लखन सिंह बापचा, फैज उद्दीन,प्यारे पटेल,आशिक मंसूरी,महेश शुलखेड़ी, तोसिफ उद्दीन,भईया मुजफर पटेल,अशोक मंडलोई, मसूद खान,रामचरण दवारिया, मोतीलाल मोलुखेड़ी,अर्जुन सिंह अजय, जगदीश द्रविड़,मुन्ना भाई,आशिक मंसूरी, रूप सिंह गोरिया,कृपाल तोमर, दिलिप मालवीय मालखेड़ी, राजकुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email