संजय वर्मा आष्टा। सनातन समाज में एकता व समरसता जाग्रत करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सामाजिक समरसता साधु-संतों की रथयात्रा निकाली गई, जो गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई खंडेलवाल चौराहा पहुंची, जहां रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, नीलेश खंडेलवाल, नयनराज मेवाड़ा, वैभव मेवाड़ा, मानवेन्द्र परिहार, जतीन मेवाड़ा, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा में साधु-संतों के साथ प्राचीन शंकर मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी, चंदरसिंह राजपूत सहित अन्य सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। Please follow and like us: Post Views: 226 Post navigation माँ वैष्णवी किसान बाजार का शुभारंभ केन्द्रीय कृषि मंत्री के पुत्र कुणालसिंह चौहान ने किया आष्टा ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर,विजयपुर की घटना को लेकर प्रदर्शन भी किया।