IMG 20240525 WA0001

संजय वर्मा 9893463143

आष्टा।जलापूर्ति नागरिकों की मूलभूत सेवा में सर्वोपरी है – रायसिंह मेवाड़ा आष्टा। विगत दिनों आ रही दूषित पानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने पार्षद साथियों के साथ कन्नौद रोड़ स्थित फिल्टर प्लांट पर पहुंचे। जहां उन्होंने जल शुद्धिकरण संयंत्र का समुचित निरीक्षण किया, वहीं शुद्धिकरण में डाली जाने वाली सामग्री एलम, ब्लीचिंग को देखा और संबंधित कर्मचारी से जानकारी ली।

1000952976 1024x576

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि विगत दिनों नगर में कुछेक जगह पर दूषित पानी की शिकायत नागरिकों द्वारा की जा रही थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज फिल्टर प्लांट पर तैनात कर्मचारियों एवं पार्षद साथियांे के साथ जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जल शुद्धिकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जा रही है, आवश्यकतानुसार ही शुद्धिकरण सामग्री का उपयोग उचित तरीके से कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।

फिर भी फिल्टर प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया गया है कि आगे से इस तरह की शिकायत नही आने दी जाए। समय-समय पर फिल्टर प्लांट की धुलाई का कार्य करें, वहीं नगर में जहां-जहां से पानी की सप्लाई की जाती है ऐसे पाईंटों को भी देखें। ऐसी पाईप लाईन जो वर्षो पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हो, उसके कारण भी पानी दूषित होता है। ऐसी पाईप लाईनों को चिन्हित कर त्वरित बदलने की आगामी कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। वहीं कई स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति नही होती है, उसका भी निराकरण कर मुझे अवगत कराएं। नागरिकों की मूलभूत सेवाओं में जल उपलब्ध कराना नगरपालिका का प्रथम कर्त्तव्य है, जिसे आप सभी गंभीरता से ले।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

जलापूर्ति नागरिकों की मूलभूत सेवा में सर्वोपरी है। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, शिवलाल बागवान, भैरूलाल कुशवाह, जावेद खां, धर्मेन्द्र माली सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email