IMG 20240521 224959

संजय वर्मा 9893463143

आष्टा।नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने तकनीकी अमले के साथ किया निर्माण कार्यो का निरीक्षणआष्टा। अंचल में लोकसभा निर्वाचन समाप्त होने के उपरांत पुनः नगरपालिका नगर विकास में तीव्र गति से जुट चुकी है। जहां आगामी बारिश से निपटने की पुख्ता तैयारियां पूर्णतः की ओर है, वहीं ग्रीष्म ऋतु में होने वाली जलसंकट जैसी गंभीर समस्या पर पूरी तरह काबू पाया गया है। कन्नौद रोड़ स्थित काला तालाब जो कि नगर की धरोहर है जिसका नगरपालिका द्वारा सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, निर्माण कार्य को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड पार्षद रवि शर्मा, कमलेश जैन, डॉ. सलीम, अरशद अली की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नपा के तकनीकी अधिकारी अनिल धुर्वे, सुभाष सिसौदिया से निर्माण कार्य की गुणवत्ता संबंधी चर्चा की गई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि तालाब की पाल पर विकसित पार्क जो कि काफी जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है उसे त्वरित दुरूस्त करें।

1000952277

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत 2.0 योजनांतर्गत काला तालाब पर पाल का मरम्मत कार्य, रैलिंग, फेंसिंग, पत्थर पिंचिंग कार्य, रिटर्निंग वॉल के साथ ही पाथवे का निर्माण होगा, व्यवस्थित ग्रासिंग निर्माण साथ ही बड़ी संख्या में आकर्षक पौधों का रोपण भी किया जाएगा।

उक्त सभी कार्य लगभग 1 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होगा। इसी के साथ अटल कॉलोनी में बड़ी संख्या में निवासत्् नागरिकों की सुख-सुविधा एवं मनोरंजन के उद्देश्य से व्यवस्थित पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें बाउंड्रीवाल, पाथवे, बैठने हेतु बेंच, एज्युकेशन वॉल, प्रकाश व्यवस्था के लिए आकर्षक लैंप, पेबर्स, हाई मास्ट लाईट, बच्चों के मनोरंजन हेतु चिल्ड्रन एक्यूपमेंट, हरियाली की दृष्टि से पौधों का रोपण किया जाएगा। उक्त सभी निर्माण कार्य 63 लाख 54 हजार रूपये की लागत से पूर्ण होगा।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने तकनीकी अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों निर्माण कार्य नगरहित में अतिआवश्यक व महत्वपूर्ण है, निर्माण कार्यो में उपयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री का समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें, साथ ही मौके पर स्वयं उपस्थित रहकर निर्माण कार्य प्राक्कलन अनुसार करवाएं।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email