IMG 20240525 WA0002

संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

आष्टा- नगर के श्री दिगंबर जैन समाज के 35 स्वजातीय बंधुओ को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा पचरंगी झंडा दिखाकर अष्टापद तीर्थ के लिए तीर्थंयात्रियों को रवाना किया गयाl नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि पंकज श्रीमाल अष्टपगा ने जो पहल की है वह अनुकरणीय पहल है, इतने बड़े जत्थे के संघ को तीर्थ के लिए प्रेरित करना बहुत बड़ी बात हैl

1000952970 1024x768

प्रभु आपकी मेहनत को सफल करें और आपको जितने उत्साह से जा रहे है हसीं ख़ुशी से तीर्थ करके लौटे यही प्रभु से प्रार्थना हैl यात्रा संचालक पंकज श्रीमल अष्टपगा ने जानकारी देते हुए बताया कि जत्था नगर के सुराणा पैलेस से आज रवाना किया गया है जो 10 दिवसीय यात्रा कर अयोध्या, बनारस, हरिद्वार प्रयागराज, ऋषिकेश व अन्य जैन तीर्थ होते हुवे बद्रीनाथ पहुंचेगी।

1000952964 1024x576

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंग मेवाड़ा, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, डॉ मीना सिंगी, विनीत सिंगी, पार्षद रवि शर्मा, पार्षद तेजसिंह मेवाड़ा, पार्षद लता तेजपाल मुकाती, प्रदीप प्रगति, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, शैलेष जैन, मनोज जैन सुपर, मनोज सेठी, संतोष जादूगर, दिगंबर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष आनंद पोरवाल, सुरेंद्र जैन, पवन अलीपुर, संदीप नीलबड़, संदीप चायघर, संजय जैन शिक्षक, मनोज जेवीजी, अरुण अष्टपगा, सुनील प्रगति आदि मौजूद थेl

IMG 20240525 WA0007
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email