IMG 20240415 WA0007

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा ।मुखर्जी मैदान पर एवरग्रीन प्रीमियर लीग अंडर 19 और अंदर 14 का चैंपियनशिप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें सीनियर वर्ग में एवेरग्रीन ब्लू और कोठरी 11 के मध्य मुकाबला हुआ जिस को कोठरी 11 ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत लिया जिसमे तुषार वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और मेंन आफ द मैच रहे प्रतियोगियता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मेन आफ द सीरीज तुसार वर्मा रहे इसी तरह अंडर 14 का फाइनल इंडियन 11 और एवेग्रीन रेड के बीच हुआ रोमांचक मुकाबले एवरग्रीन रेड ने अपने नाम किया आयोजन में व्यक्तिगत पुरुस्कारों का भी वितरण किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पालिका आष्टा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राय सिंह जी मेवाड़ा थे साथ ही अन्य अतिथियों में वार्ड 15 के पार्षद तेज सिंह राठौर जी रवि शर्मा जी पार्षद वार्ड 16 संजय पटेल पार्षद कोठरी सुनील कुशवाह अध्यक्ष विजय दशमी उत्सव समिति आष्टा हीरा चंदानी पोइनीर एजुकेशन के संचालक मौजूद थे पुरुस्कार वितरण को तेज सिंह राठौर रवि शर्मा संजय पटेल हीरा चंदानी सुनील कुशवाहा ने सम्भोधित कर अपनी शुभकामनाए प्रदान की श्री राय सिंह जी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि में अपनी तरफ़ से जीतने वाली टीम को बधाई देता हूं साथ ही हारने वाली टीम को भी बधाई देता हूं कि आज आप लोगो को अपनी कमिया पता चली जिस के कारण आज आप जीत नही सके आप लोग अपनी कमियों पर ध्यान दे और उन कमियों को दूर करे ताकि आप भी अगले बार जीत हासिल करे खेल में निश्चित स्वेदनाए होती है जो कि हार में दुख देती है जीत में खुशी देती है।

1000946246 1024x460

यही हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है आज यदि हम जीते है तो किस तरह हम हमेशा जीतते रहे ये सीखाती है और आज यदि हारे है तो किस तरह आगे हम इस हार को जीत में बदले आज खेल में फिटनेस बहुत जरूरी है उस का भी आप लोगो को ध्यान रख कर चलना है आज स्तिथि पहले जैसी नही है पहले लोगो का सहयोग बहुत कम मिलता था खेल सुविधाए कम थी पर आज ऐसा नही है 2014 के बाद से खेलो में बहुत अधिक सकारत्मक बदलाव आए है जिसका परिणाम ये है कि आज हमओलम्पिक पैरा ओलिम्पिक में पदक तालिका में पहले तीन में स्थान बना रहे है देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी खिलाड़ियों को समर्थन दे रहे है अच्छे खेल मैदान अच्छे कोच सहित सभी सुविधाएं मिल रही खिलाड़ियों का होसला बढ़ाने के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मुलाकात करते है हार हो या जीत उनका मनोबल बढ़ाते है जब देश की टीम ने विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत को जीत नसीब नही हुई तब भी प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया यही बदलाव आज देश के हर खिलाड़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है.

1000946243 1024x460

आज सुनील कुशवाह जी ने क्लब को कमेंट्री के अपनी तरफ साउंड सियस्टम प्रदान किया और पार्षद साथी संजय पटेल ने पांच हजार की राशि क्लब को प्रदान की है में उनको अपनी और से व्यक्तिगत धन्येवाद देता हूं आप का ये सहयोग क्लब के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद देगा आज खेल में भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर हम लोगो के पास है आज देश के छोटे छोटे शहर कस्बो से खिलाड़ी निकल निकल के अपना कैरियर बना रहे है नाम कमा रहे है अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे है आप भी आगे बढ़ो खूब नाम कमाओ हम लोग भी आपकी सफलता पर गर्वित होंगे खेल कोई भी लेकिन हर खेल में अनुसासन और फिटनेस का हमे ध्यान रखना होगा एक फिट और अनुशासित व्यक्ति जीवन के फील्ड में आगे जरूर बढ़ता है इस लिए फिट भी रहे और अनुशासित भी रहे ये सफलता का मूल मंत्र है एक खिलाड़ी के जीवन मे हार जीत लगी रहती है।

IMG 20230521 WA0017 1 1024x925

मैं आप को पुनः बधाई देता हूं खूब तरक्की कर आगे बढे आयोजन में किर्केट कोच अमित बिल्लोरे कालू साहू जीतू यादव बाला भाई हरिओम मालवीय ,रचित माथुर सहित काफी सारे जूनियर सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन कुशल पाल लाला द्वारा किया गया आभार अमित बिल्लोरे द्वारा व्यक्त किया गया

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email