IMG 20240413 WA0004

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा में कुशवाहा समाज के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तृतीय दिवस पर मीडिया प्रभारी बलराम कुशवाह ने बताया कि भगवताचार्य पं. डॉ दीपेश पाठक ने वामन अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि ऋषि कश्यप का विवाह अदिति के साथ हुआ।

1000946052 1024x577

विवाह के कुछ समय बाद उनके पुत्र बनकर विष्णु जी ने भगवान वामन के रूप में जन्म लिया। राजा बलि का प्रसंग सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि भगवान वामन, राजा बलि के घर पहुंचे। बलि ने भगवान वामन का आतिथ्य व स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भगवान वामन के आने का प्रयोजन पूछा। इस पर भगवान वामन ने राजा बलि से कहा कि आपकी दानशीलता सुनकर आपके पास आया हूं। मैं आपसे मात्र तीन पग जमीन दान में मांगता हूं। राजा बलि ने भगवान वामन को तीन पग भूमि दान देने का संकल्प लिया। भगवान वामन ने दो पगों में आकाश व पृथ्वी लोक को नाप लिया। इसके बाद राजा बलि के पास कुछ नहीं बचा तो उन्होंने तीसरा पांव रखने के लिए अपने सिर को निवेदित किया।

इसके आगे आचार्य जी ने कहा कि सत्संग से अच्छी संगति मिलती है अच्छी बातें जानने पर बच्चों में भी अच्छे संस्कार व भाव उतपन्न होते हैं इसलिए धार्मिक कथाओं के माध्यम से बच्चो को प्रेरित करना चाहिए कथा के दौरान वामन अवतार पर सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कथाव्यास का स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया कथा श्रवण हेतु प्रांगण में नगरवासी एवं विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी.

1000946087 1024x577

सुबह हो रही है नित्य पूजन व अभिषेक

भागवत कथा के पूर्व प्रतिदिन सुबह पंचकुंडीय श्रीहरिहर महायज्ञ में प्रतिष्ठित देवताओं की पूजा अर्चना एवं यज्ञ आहुतियां दी जा रही है यज्ञाचार्य नगरपुरोहित पँ मनीष पाठक सहित विप्र वैदिक ब्राह्मण द्वारा अभिषेक हवन यज्ञ आरती व परिक्रमा के वैदिक कार्य सम्पन्न किया जा रहा है इस दौरान सुबह के समय श्रद्धालुओं पूजन के लिए उपस्थित होते हैं

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email