IMG 20240413 WA0003

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा।कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय ने पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर चुनावी दौरा प्रारंभ किया जिसमें परोलिया,लसूडिया पार, खजूरिया कासम,नीलबड़,पगारिया हॉट,जसमत ,नौगांव, उदयपुर,खाचरोद,सिंगरचोरी,खामखेड़ा जत्र, बड़घाटी कन्नौज मिरजी, लसूडिया विजय सिंह, में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

1000946067 1024x682

राजेंद्र मालवीय ने कहा कि केंद्र की सरकार लोकतंत्र को खत्म कर अपने हिसाब से देश में नया लोकतंत्र बनाना चाहती है महंगाई अपने चरम पर है बेरोजगारी पिछले 50 सालों में सर्वाधिक इस समय है हर वर्ग परेशान है वही कमल सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही है पूर्व जनपद अध्यक्ष बलबहादुर सिंह भगत जी ने कहा कि यह चुनाव देश को नई दिशा देने का काम करगी निश्चित तौर से देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य होगा जीतेंद्र शोभाखेडी ने कहा कि अपने मत का उपयोग कर देश में ऐसी सरकार बनाएं जो किसानों को एमएसपी की गारंटी देती हो किसानों का कर्ज माफ कर रही हो गरीब महिलाओं आर्थिक मद्दत प्रति वर्ष देने का वादा करती है.

1000946058 1024x682

हम सब लोग मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाएं जिससे हर वर्ग के लोगों को लाभ मिले उपरोक्त कार्यक्रम में बापुलाल मालवीय,हरपाल ठाकुर,मनोहर पंडित ,राय सिंह बापचा ,दौलत सिंह, राहुल जाट, जगदीश द्रविड, देवराज परमार, मोती सिंह मालवीय,अर्जुन सिंह,अजय ,दिलीप मालवीय, विजय सोलंकी, बने सिंह ठाकुर ,हरेंद्र नौगांव ,हरि सिंह मेवाडा,अनिल धनगर, राधेश्याम मोलूखेड़ी,सिराजउद्दीन हाजी, महेश वर्मा साहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता सामिल रहे।

1000946064 1024x682
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email