रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आष्टा द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर पक्षी मित्र सकोरा अभियान के तहत पक्षियों के लिए शाहिद भगत सिंह महाविद्यालय में जल व दाने की व्यवस्था की गई एवं बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में जल मंदिर (प्याऊ) लगाई गई । कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष देवेंद्र बागवान ने बताया की डॉ॰ बाबासाहब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय थे,वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे| नगर मंत्री रजत सोनी ने बताया बाबा साहब ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 का विरोध किया था जिसने जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा दिया गया था । कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन मंत्री जनप्रिय तोमर, भाग संयोजक प्रधुम्न राजपूत,अखिलेश राजपूत, विकास डाबी, नरेंद्र जाट, श्याम राजपूत, अंश जय दुर्गे, सोमेश कुशवाहा, सर्वेश जाटव,अजय, शिवांश परसाई, हरी ओम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 258 Post navigation एवरग्रीन प्रीमियर लीग में कोठरी 11 व एवरग्रीन रेड ने शानदार खेल दिखाते हुए, खिताब जीता वैदिक मंत्रों के साथ शिखर कलश स्थापित हुआ