आष्टा नगर के काछी पुरा में स्थित कुशवाह समाज के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी जोरों पर है। मंदिर परिसर में भगवान श्री राधा कृष्ण,श्री राम दरबार,शिवपरिवार, कुलदेव लव कुश भगवान,आदि की अचल मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्री हरिहर यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का महोत्सव संपन्न होना है जिसमें प्रतिष्ठा महोत्सव 10अप्रैल से 16 अप्रैल तक संपन्न होगे।10अप्रैल को प्रातः 08बजे कलश यात्रा प्रारंभ होगी साथ ही प्रतिदिन दोपहर 02से 05 तक श्री मद भागवत कथा एवं रात्रि को 08बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रहेगा व 12अप्रैल से हरिहर यज्ञ प्रातः 07से दोपहर 01 बजे तक संपन्न होगे, 16अप्रैल को देव प्रतिमाओं की स्थापना के पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का कार्यक्रम संपन्न होगा उक्त आशय की जानकारी सामाजिक बंधुओ के द्वारा पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के समक्ष अभिव्यक्त की गई वार्ता के पश्चात उपस्थित पत्रकारों का समाज के द्वारा सम्मान किया गया अंत मे कार्यक्रम का आभार व्यक्त कर स्वल्पाहार का आनंद लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया निर्मित हो रहा है वास्तुमंडल: Please follow and like us: Post Views: 814 Post navigation चावल से भरा ट्रक बाइक सवार के ऊपर पलटने से दबे बाइक सवार युवक के दोनों पैर कटे,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर अस्पताल में भर्ती पीड़ित को देखने भोपाल पहुंचे परिजनों से मिले ईलाज एवं शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा लोकसभा और अचार संहिता को देखते कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए पकडी 130 लीटर शराब सहित टवेरा जप्त