IMG 20240408 WA0169 1024x458

आष्टा । कल शाम को भोपाल से इंदौर की ओर जा रहे हैं चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जब वह ट्रक पलटा तब ट्रक के पास ही गुजर रहा एक बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया तथा ट्रक के नीचे दब गया था। ग्रामीणो एवं आष्टा व पार्वती थाने की पुलिस के सहयोग से बड़ी क्रेन के सहयोग से उक्त ट्रक को खड़ा किया गया तथा गंभीर रूप से घायल दबे युवक को निकाला एवं तत्काल उसे सिविल अस्पताल आष्टा भेजा । दोनों पैर टूटने के कारण हालत गम्भीर होने पर उक्त घायल युवक रामसिंह पिता बिहारीलाल प्रजापति निवासी सेंदोखड़ी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल में युवक की जान को बचाने के लिये दोनों पैर काटे गये। सूचना मिलने पर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आज भोपाल पहुंचे तथा अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेंदोखेड़ी निवासी उक्त पीड़ित युवक रामसिंह पिता बिहारी लाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष से जाकर अस्पताल में मिले तथा उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उसका ईलाज कर रहे डॉक्टरो से भी चर्चा की। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पीड़ित के परिजनों से चर्चा कर उनेह भरोसा दिया कि उनका जो भी अच्छे से अच्छा ईलाज हो सकता है वो होगा

IMG 20240408 WA0168 1024x458

इसके लिये वे मुख्यमंत्री जी से भी मिल कर ईलाज हेतु शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये मिलेंगे। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भोपाल से फोन पर बताया कि घायल युवक के दोनों पैर अगर समय से नहीं काटे जाते तो कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती थी। इसलिए ये कदम उठाया गया। रात्रि में ऑपरेशन कर उनके दोनों पैर काटने पड़े हैं । आज में भोपाल आया एवं अस्पताल पहुंचा हूं तथा घायल से भी चर्चा कर एवं उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें भरपूर शासन स्तर से जो भी अच्छे से अच्छी चिकित्सा सुविधा एवं आर्थिक मदद हो सकती है उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है । पीड़ित के जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email