IMG 20240407 WA0210 585x1024

प्रभुप्रेमी संघ परंपरानुसार मनाएगा 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा पर्व
हिन्दू संवत्सर ‘‘पिंगल’’ का होगा भव्य स्वागत
आष्टा। हिन्दू भारतीय संस्कृति में वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा का धार्मिक एवं गणितीय महत्व होता है। संवत् 2081 आगामी 9 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है।

IMG 20240407 WA0209 1

धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप संवत् 2081 संवत्सर का नाम ‘‘पिंगल’’ है। इस संवत्सर के राजा मंगल तथा मंत्री शनि है। प्रभुप्रेमी संघ अपने संस्थापक आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री अवधेशानंद जी गिरी के निर्देशानुसार धार्मिक-सामाजिक बंधुओं के साथ विगत वर्षो से मनाता आया है। गुड़ी पड़वा का इस वर्ष का आयोजन 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को प्रातः 8 बजे से श्री मानस भवन में आयोजित किया गया है। प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, महामंत्री प्रदीप प्रगति ने यह जानकारी देते हुए अवगत कराया है

IMG 20240407 WA0208 1

कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुड़ी की पूजन होगी, वहीं श्रीराम श्रीवादी एवं साथियों द्वारा एवं अन्य भजन गायकों द्वारा संगीतमय भजन, कीर्तन से इस संवत्सर का स्वागत किया जाएगा तथा परंपरानुसार गुड़ी पूजन नगर के महाडिक परिवार द्वारा आयोजित होगा तत्पश्चात् प्रभुप्रेमी संघ के द्वारा उपस्थितजनों को श्रीखंड एवं खिचड़ी का व्रत उपवास का प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email