रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20240218 132259 4

लोकसभा और अचार संहिता को देखते कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए पकडी 130 लीटर शराब सहित टवेरा जप्त
लोकसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव शाँति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए जिले में अवैध शराब की धर पकड हेतू वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।

IMG 20240323 WA0000 6 908x1024

जो थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी खेड़ी बैतूल द्वारा अवैध शराब पर बडी कार्यवाही करते हुये दिनाँक 08.04.2024 को बैतुल इंदौर हाइवे में एक सन्देही वाहन टवेरा वाहन क्र. MH 23 Y 0368 को मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर चैक करने पर टवेरा वाहन में 11 पेटी बियर व एक प्लास्टिक बोरी मे 98 नग क्वार्टर देशी शराब कुल 103 लीटर पाए जाने पर पुलिस द्वारा वाहन में रखी शराब को जप्त किया कर लिया गया

IMG 20240409 WA0247 768x1024

।दिनांक 08/04/2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की टवेरा वाहन मे अवैध शराब भरकर बैतूल से चिचोली तरफ जा रही है । मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली देवकऱण डेहरिया द्वारा खेडी सावलीगढ पुलिस चौकी को घेराबन्दी कर उक्त वाहन को पकडने हेतू कहा गया था। जो पुलिस चौकी खेडी सावलीगढ के स्टाफ द्वारा फोरलेन हाईवे पर नाकेबंदी की गई

IMG 20240307 215115 6

जो एक सफेद टवेरा वाहन को रोकने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से भगाकर अखतवाडा तऱफ ले गया जो पुलिस द्वारा पीछा कर घेरा बंदी कर कच्चे रास्ते मे वाहन को पकडा गया टवेरा के चालक से नाम ओर पूछने पर अपना नाम जीतेन्द्र पिता जयराम कवडे निवासी चूनागोसाई बताया जिसको हिरासत मे लिया गया है। टवेरा क्र. MH 23 Y 0368 की तलाशी लेने पर टवेरा मे 11 पेटी कागज के कार्टून मे बियर एँव एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मे GENIVS WHISKY के 98 नग मिले । जो कुल 103 लीटर शराब किमती 27,350 रूपये व टवेरा वाहन किमती करीबन 3.5 लाख रूपये की जप्त किया गया ।

IMG 20230925 183646 6

आरोपी जितेन्द्र ने बताया आरोपी गणेश धुर्वे निवासी धनियाजाम की शराब टवेरा में थी जो कोसमी से शराब धनियाजाम ले जाने को बोलकर ड्राइवर को रवाना किया था। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक ३९३/२४ धारा ३४(२) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम विवेचना की जा रही है।आरोपी गणेश की तलाश की जा रही है

IMG 20240406 WA0133 1024x847

जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उक्त कार्यवाही अनु अधिकारी पुलिस बैतुल सुश्री शालिनी परस्ते के मार्ग निर्देशन में उप निरीक्षक इरफान कुरैशी प्र आर 677 दीपक ,आर 83 अनिल और सैनिक महादेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318 4
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email