KilaMandir Ashta Sehore 11 1024x599 1

आष्टा।पुलक मंच मेन एवं महिला जागृति मंच मेन ने अपने गुरु एवं शांतिदूत की उपाधि से विभूषित जिनशरणम तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 53 वें अवतरण दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय पुलक पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। जिसके चलते मंगलवार 9 मई को सुबह ठीक 7:30 बजे श्री चंद्रप्रभु मंदिर गंज में भगवान के अभिषेक , शांति धारा, पूजा अर्चना आदि की गई। वहीं 11 मई को आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव पुलक सागर महाराज जी के अवतरण दिवस पर गरीबों को भोजन वितरित किया जाएगा। महिला जागृति मंच मेन अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र गंगवाल एवं पुलक मंच मेन अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन आदिनाथ ने बताया कि मंगलवार 9 मई को तीन दिवसीय पुलक पर्व के पहले दिन जिन शासन भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के समीप आचार्य श्री पुलक सागर महाराज के चित्र को रखकर भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा मंच के संरक्षक नरेंद्र गंगवाल, जितेंद्र जैन, अश्विन गंगवाल, मनीष जैन साक्षी सहित चंद्रप्रभु मंदिर के सभी सदस्यों ने की तथा शांति धारा अंकित जैन एवं राजेन्द्र गंगवाल ने पड़ी। मंच की अध्यक्ष श्रीमती गंगवाल एवं श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि आचार्य गुरुवर पुलक सागर जी के 53 वें अवतरण दिवस पर पुलक जागृति मंच मेन शाखा आष्टा ने बड़े ही भक्ति भाव से श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु जिनालय गंज में अभिषेक,शांति धारा कर अर्ध्य अर्पित किए। इस अवसर पर समाज के काफी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email