IMG 20240406 WA0005

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा । मृदा संरक्षण के लिए सर्वोत्तम जैविक खाद विषय पर एक दिवसीय कृषक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रगत सामाजिक विकास संस्थान भोपाल द्वारा वफापुर ढाकनी, तहसील आष्टा में सफलतापूर्वक किया गया ।

1000945629 1024x460

इस कार्यशाला को जैविक खाद की उपयोगिता एवं बनाने की विधियों जैसे महत्वपूर्ण विषय पर किसानों हेतु आयोजित किया गया । कार्यशाला के उदघाटन सत्र में डॉ हर्षना मार्वल, वैज्ञानिक, भारतीय मौसम विभाग, भोपाल, सरपंच श्री संतोष खजुरिया, श्री संदीप तोड़वाल, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सीहोर, श्री बहादुर सिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विभाग, आष्टा, श्री डी पी वर्मा, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, कृषि विभाग, आष्टा, श्री संजय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ बागवानी विकास अधिकारी, उद्यानिकी विभाग, आष्टा, श्री हरी सिंह, पूर्व सरपंच, आदि अतिथि सम्मिलित हुए, जिनका स्वागत श्रीमती रीतू नरूला, अध्यक्ष, प्रगत सामाजिक विकास संस्थान भोपाल द्वारा कर विधिवत कार्यशाला प्रारंभ की गई । कार्यक्रम का संचालन जैविक खाद उद्यमी, श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा किया गया । कार्यशाला में किसानों को मृदा संरक्षण में जैविक खाद की उपयोगिता एवं बनाने की विधियों पर कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला गया, और विस्तृत जानकारी प्रदान की गई कि किस प्रकार जैविक खाद मृदा संरक्षण में उपयोगी है। संदीप तोडवाल जी ने जैविक खाद के महत्व बताते हुए स्पष्ट किया कि आज बदलती कृषि प्रणाली ने हमारे सामने कुछ प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं तथा रासायनिक खाद के हो रहे निरंतर प्रयोग से हम अपनी भूमि को बंजर करते जा रहे हैं और रसायनिक उर्वरक का अधिक प्रयोग अनेकों रोगों को जन्म देने का कारक है ।

1000945633 1024x768

इसके साथ यह भी बताया गया कि इलेक्ट्रोनिक विपरण से कैसे जैविक खेती में आगे बढ़ा जा सकता है ? श्री मेवाड़ा ने परमाली को जलाना मृदा स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और किसानों से आग्रह किया कि उसके खाद बनाने के प्रयोग में लाए तथा आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला के आशातीत परिणाम आएंगे और लोग रसायनिक खादों को छोड़ जैविक खाद का महत्व, भूमि की उर्वरिक क्षमता, ऑर्गेनिक उत्पादों से अंततः लाभप्रदता के महत्व को समझेंगे । कार्यशाला में क्षेत्र के किसानों, खाद उद्यमी और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज , मुंबई के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की । कार्यशाला के सत्रों के पूर्ण होने के उपरांत सरपंच द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए

जैविक खेती को लेकर जागरूकता अभियान का ग्राम वफापुर ढकनी में हुआ शुभारम्भ, किसानों को किया जागरूक, 150 किसानों को दी ट्रेनिंग” प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, नलवाई का ना जलाना, नलवाई जलाने से क्या-क्या नुकसान होते है,इसको लेकर ग्राम वफापुर ढाकनी में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जैविक खाद कैसे बनाते हैं, उसके बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम वफापुर के युवा किसान अनिल वर्मा, सुनील वर्मा द्वारा किसान भाइयों को जैविक खाद बनाने की ट्रेनिंग दी गई। जिसमें ग्राम के व आस पास के ग्रामो के समस्त किसानों ने भाग लिया । किसान भाई देवकरण काका जी, विक्रम सिंह पटेल, सीताराम जी, हरि सिंह, मदन सिंह, यशवंतसिंह, बद्री प्रसाद, संतोष मंडलोई कोठरी, यशवंत मुगली, अनिल मीणा, हिरदेश भैया, रमेश बिलोरिया, लाखन सिंह ठाकुर सहित अनेकों किसान भाई ट्रेनिग में उपस्तिथ रहे । युवा कृषक अनिल वर्मा ने बताया कि हमारे किसान भाई लहसुन के पत्ते को जला देते हैं । अपने घर पर जो भी वेस्टेज मटेरियल रहता है जैसे भूसा है, बगदा है,इन सबकी हम खाद बना कर मार्केट में सप्लाई करते हैं । लगभग 20 रुपये किलो के हिसाब से बेचते है। यह कार्य सभी किसान भाई अपने घर पर कर सकते है और अतिरिक्त आय पा सकते है । हमारे यहां सब कुछ है, पशु है,गोबर है, कूड़ा कचरा है,बगदा है । इसके बाद भी किसान भाई जानकारी के अभाव में उसको जला देता है ।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525
IMG 20230521 WA0017 1 1024x925

वफापुर के युवा कृषक अनिल वर्मा पूरा मटेरियल को फेंकते नही है उसका उपयोग कर जैविक खाद बनाते है। गोमूत्र को भी काम में लेते हैं ।

केंचुए जो उत्पन्न होते हैं कैच में ही अच्छा खाद बनाते हैं । आयोजको ने सभी किसान भाइयों को धन्यवाद दिया कि वे ग्राम वफापुर आये जहां जैविक खाद बनता है ।

अन्य किसान भाई भी ग्राम बकापुर में आकर देख सकते हैं की यहा अनिल वर्मा के यहां कैसे जैविक खाद बनाई जाती है।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email