IMG 20240406 WA0002

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय

आष्टा/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अबकी बार 400 पार का सपना पूरा होगा, आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया है अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर 370 वोट बढ़ाकर प्रधानमंत्री जी का संकल्प पूरा करेंगे यह कहना था देवास शाजापुर लोकसभा प्रभारी अशोक यादव का जिन्होंने आज 6 अप्रैल के कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया ,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेताओं को भाजपा का अंग वस्त्र व माला पहनकर स्वागत व सम्मान किया गया।

1000945612 1024x461

आयोजित कार्यक्रम में श्री अशोक जी यादव (देवास शाजापुर लोकसभा प्रभारी), श्री बहादुर सिंह मुकाती (लोकसभा संयोजक)श्री धारा सिंह पटेल भाजपा महामंत्री, रवि शर्मा पार्षद 16 ,कल्लू मुकाती पार्षद 18, गजराज सिंह , रुपेश पटेल, विष्णु परमार ,बालकृष्ण सोलंकी मुनीम, मनीष धरवा भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, राहुल राजपूत सरपंच, श्रीमती संगीता शुक्ला,समता जैन ,मंजू राठौरकार्यक्रम का आभार श्रीमती संध्या बजाज ने किया,बुथ क्रमांक 190 समस्त कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष संजय वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1000945609 1024x461

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email