IMG 20240405 WA0007

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा/अमेरिका स्थित सी.एफ.ए. इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सी.एफ.ए.) जैसे कठिन व प्रतिष्ठित परीक्षा के लेवल-1 के परीक्षा परिणाम 4 अप्रैल 2024 को घोषित हुए .

जिसमें आष्टा नगर के थोक किराना व्यापारी राजेन्द्र राठौर के सुपुत्र गौतम राठौर ने सफलता प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जहाँ पूरा राठौर परिवार गर्वित है वहीं टैलेण्ट इनोवेटिव हा.से. स्कूल के प्राचार्य व स्टॉफ ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने पूर्व छात्र की सफलता पर उन्हें आत्मीय बधाई दी।

1000945589

गौतम राठौर पहले 2019-20 से ही आइ.आइ.एम. इन्दौर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर वहाँ आइ.आइ.एम. के लिए चयनित होकर एम.बी.ए. में अध्ययनरत है।

IMG 20230521 WA0017 1024x925

अब वे अगस्त 2024 में सी.एफ.ए. लेवल-2 परीक्षा में सम्मिलित होंगे। आष्टा नगर के लिए यह परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के नये अध्याय की शुरूआत करने पर गौतम राठौर को सभी ईष्ट मित्रों, शुभ चिंतको व नगर वासियों ने अपनी बधाई व शुभाकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email