IMG 20240405 WA0004

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा।तेली साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जी के 1008 वे जन्म जयंती महोत्सव को साहू समाज ने बड़े ही धूमधाम से मनाया स्थानीय साहू मैरिज गार्डन पर सभी समाज बंधुओ ने एकत्रित होकर मां कर्मा देवी के जन्मोत्सव पर आपस में बधाई और शुभकामनाएं दी और माता जी की पूजन कर एक शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जिसमे माता कर्मा जी का भव्य सजा हुआ रथ आकर्षण का केंद्र रहा जिसमे मां कर्मा जी का चित्र और लड्डू गोपाल जी विराज मान रहे जिनका समाज और अन्य संस्थाओं द्वारा जगह जगह पूजन कर पुष्पहारों से स्वागत किया ।

1000945529 1024x576

शोभायात्रा में पुरुष महिलाए और बच्चे नृत्य करते हुए आनंद लेते हुए चल रहे थे शोभायात्रा का समापन पुनःसाहू मैरिज गार्डन पर हुआ जहां पर माता जी का पूजन अर्चन हवन इत्यादि संपन्न हुए तत् पश्चात भोजन प्रसादी वितरण हुआ ।

1000945532 1024x576

।कार्यक्रम में साहू समाज के अध्यक्ष कमलेश साहू समाज के वरिष्ठ श्री मांगीलाल जी,प्रहलाद जी, घासीराम जी, बाबूलाल जी ,कैलाश जी,सुरेश चंद्र जी, गुलाब चंद्र जी ,मांगीलाल जी, राधेश्याम जी, मनोहर जी,अशोक जी, भारत जी,संतोष जी ,लखन जी गोदी ,पारस जी, शंकर लाल जी, लखन जी, जितेंद्र ,पंकज साहू, शेलेंद्र साहू जी, सतीश जी ,कमलेश राठौर जी ,रूपेश राठौर जी, मनोज साहू, उमेश साहू ,नीरज साहू ,दिलीप साहू, अर्जुन साहू, अनिल साहू, राजपाल साहू ,नीरज साहू और समाज के सभी बंधुवर व मातृशक्ति उपस्थित थीं।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email