IMG 20240406 234609 1

रिपोर्टर संजय वर्मा

भारतीय पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हिंदू धर्म के नववर्ष का आरंभ माना जाता है।

इसी दिन से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 09 अप्रैल मंगलवार विक्रम संवत 2081 का आगाज हो जायेगा,इसी दिन गुड़ी पड़वा,आर्य समाज स्थापना दिवस,चेती चांद,ऋषि गौतम जी की जयंती,आदि मंगल पर्व एक साथ मनाएं जायेगे।

नगर पुरोहित पं मनीष पाठक ने बताया की यह चैत्र नवरात्र सर्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि के विशेष शुभ सयोंग के साथ यह नववर्ष आरंभ हो रहा है, जो सुख समृद्धि,वर्षा की अधिकता,खाद्य वस्तुओं की मूल्यों में कमी के साथ ही नव वर्ष मंगलकारी रहेगा,साथ ही इस नवरात्र को अनुष्ठान एवं साधना के लिए विशेष फलदाई माना जाता है।चैत्र नवरात्रि को क्यों मनाया जाता है नववर्ष के रूप मे…..हिंदू सनातन धर्म के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी इस कारण इसे सृष्टि की रचना के उत्सव के रूप में भी देखा जाता है।

वैदिक काल से चली आ रही कालगणना का वर्ष भी यही से आरंभ होता हैं और प्रकृति में आधुनिकता का संचार भी इसी माह से प्रारंभ होता हैफलदायक होती हैं साधना: पं डॉ दीपेश पाठक ने बताया की चैत्र शब्द से चंद्र तिथि का बोध होता हे।चंद्र तिथि के अनुसार मीन और मेष इन दो राशियों में सूर्य के आने पर यह काल किसी भी अनुष्ठान के लिए सर्वोत्तम समयकाल माना जाता है इन दिनों में की जाने वाली साधना अवश्य ही सफल होती हैंपौराणिक मान्यताइस दिन रामायण काल मे भगवान श्रीराम ने वानरराज बाली को अत्याचारी शासन से दक्षिण की प्रजा को मुक्ति दिलाई थी जिस कारण वह की प्रजाजनों ने अपने घरों पर विजय पताका फहराया था,जिसे आज के समय मे गुड़ी पर्व कहा जाता है इस कारण इसे गुड़ीपड़वा पर्व के रूप में भी मनाया जाता हैवसन्तोत्सव उल्लास:-वसंत ऋतु में जब चारो और वृक्षों में नई कोपलें, आमो में बोर आते हैं भौरें गुंजार करते हैं कोयल कुह कुह करती है तब मानव हृदय में भी आनंद, उमंग,उल्लास का सागर हिलोरे मारने लगता है।

इस आनंद के वातावरण में सभीजन मिलकर नववर्ष के उत्सव का आगाज वासंतिक उल्लास के साथ कर आनंद के साथ मनाते हैं। 17 को राम नवमी: पं पाठक ने बताया कि 17अप्रैल को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा भगवान श्री राम जी का जन्म पर्व दिन के मध्यकाल का पर्व हे इसलिए 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाया जायेगा इन शुभमुहूर्त पर करे घट की स्थापनाचर- प्रातः 09:12 से 10:47 तकलाभ-अमृत- दोपहर 10:47 से दोपहर 01:58 तकश्रेष्ठ मुहूर्त:प्रातः06:01 से 10:15 ,अभिजीत मुहूर्त समय- दोपहर 11:57 से 12:48 तक

शुभेच्छु पं मनीष पाठक एवं समस्त नगर पुरोहित परिवार आष्टा(श्रीजगधीश्वरधाम) 9893382678

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email