IMG 20240402 WA0000

प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ की महिमा को गंभीरता से समझे,बूथ ही सांसद, विधायक,सहित अन्य जनप्रतिनिधि बनाता है, प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बड़े इसको लेकर बूथ स्तर पर योजना बनाएं- श्री अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री
श्री अजय जामवाल ने आष्टा में चुनाव संचालन एवं प्रबंधन टोली की ली बैठक,संगठन के कार्यो की समीक्षा की.

रिपोर्टर संजय वर्मा/ केवल राम मालवीय

1000945376 1024x460

आष्टा । आप कितने ही बड़े नेता हो लेकिन अगर आपका वह बूथ जिसमें आप निवास करते है,वह बूथ अगर कमजोर बूथ है तो आपका बड़ा नेता होना कोई मायने नहीं रखाता है। इसलिए सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करिये,क्योकि बूथ ही आपको मजबूत,बड़ा नेता, सांसद,विधायक,सहित अन्य प्रकार का जनप्रतिनिधि बनाता है इसके लिये एक ही मूल मंत्र है कि बूथ जीता-चुनाव जीता तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत । मजबूत बूथ से निकला नेता,जनप्रतिनिधि ही आगे जाकर सही मायने में बड़ा नेता कहलाता है,मेरा बूथ सबसे मजबूत का कार्य छोटा काम है, लेकिन ध्यान देना चाहिए । पहले बूथ पर अपनी पकड़ बनाएं बड़ी-बड़ी बात करने से कुछ नहीं हो सकता ।

बड़ा नेता बनने के पीछे मूल आधार है अपना बूथ मजबूत होना । आपकी पकड़ जितनी बूथ पर मजबूत होगी आप उतने ही अधिक स्वीकार्य नेता माने जाएंगे । इसलिए बूथ को मजबूत करें,उस पर मजबूत पकड़ बनाए। उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने आज उक्त उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल ने आज देवास लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आष्टा विधानसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन एवं संचालन टोली की बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए टोली के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। टोली के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि श्री अजय जामवाल ने कहा कि
बूथ के ऊपर सारे कार्यक्रम जो पार्टी द्वारा समय-समय पर दिए जाते हैं वो सम्पन्न हो यह सुनिश्चित हो। श्री जामवाल ने कार्यकर्ता को से कहा कि उन्हें बूथ की महिमा को गंभीरता से समझना होगा। यही वो बूथ होता है जो चुनाव जीतने का युध्द स्थल होता है और यहा लड़ाई हमारा बूथ का कार्यकर्ता लड़ता है।

श्री जामवाल ने कहा कि इस बार अपने बूथ पर हमे पूर्व में जितने वोटो से जीते थे इस बार उस जीत में 370 वोट प्लस करना है ओर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को,जो की कश्मीर के लिये बलिदान हो गये उनेह अपने अपने बूथों पर 370 वोट बढ़ा कर श्रद्धांजलि देना है। क्योंकि मोदी सरकार ने इस देश से धारा 370 का कलंक मिटाया है। श्री जामवाल ने संवाद के दौरान बताया कि संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में किस तरह से विजयश्री का वर्णन किया इसको लेकर बताया कि वे लगभग एक माह छत्तीसगढ़ में रहे तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ में 50 छोटे-छोटे समझो की बैठक की । बैठकों का,किये गये संवाद से बदलाव आया । हम हारे हुए बूथ जीते और आज परिणाम आपके सामने है की छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है । हम भी अपने क्षेत्र के उन हारे हुए बूथों की हर के कारण ढूंढे तथा उनका जीतने के क्या उपाय हो सकते हैं उस पर कार्य किया जाए।

1000945388 1024x461
IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

श्री जामवाल ने आज कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो को भी एक सीख दी कि जब भी आपके यहां कोई बड़ा नेता प्रवास पर आता है उन्हें आप अपने घर ना ले जाकर किसी अन्य कार्यकर्ता के घर ले जाएं, किसी हितग्राही के घर ले जाए या किसी ऐसे व्यक्ति के यहां ले जाए जो समाज में अपना वर्चस्व रखता है । इसका असर चुनाव पर देखने को मिलेगा । श्री जामवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए लगभग 75 वर्ष हो गए हैं । 1951 से हमारी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई है अब जाकर देश में भाजपा के पक्ष में अनुकूल वातावरण निर्मित हुआ है ।आज देश के 70% भूभाग में भाजपा के पक्ष में अनुकूल वातावरण बना हुआ है । इसका लाभ हमें लेना है । देश में 10 साल से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है । जिसके कारण देश में बड़ा बदलाव हर क्षेत्र में नजर आ रहा है और यह बदलाव जमीनी स्तर तक दिखता है। वही मध्य प्रदेश में हमारी बरसों से सरकार है उसके कार्यों के कारण भी आज हमारी सरकार है । संपन्न विधानसभा चुनाव में भी किस तरह से लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना योजना ने व सरकार की अन्य योजनाओं ने जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । 2024 का चुनाव विकसित भारत के लिए,कैसा विकसित भारत बनाना है इसकी नींव है। इसलिए सबको जोड़ो, वोट का प्रतिशत बढ़े तथा केंद्र में दो तिहाई बहुमत की सरकार आए । जब तक संसद में हमारा दो तिहाई बहुमत नही होगा हम देश के नागरिको के कई उन सपनों को पूरा नही कर सकते जो नागरिक संजोये हुए है। श्री जामवाल ने कहा कि आज प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने 370 वोट बढ़ाने का जो लक्ष्य दिया है उसके पीछे जो कारण है वो यही की संसद में दो तिहाई बहुमत हो ।

1000945379 1024x461

दिये कार्यो को लेकर किंतु परंतु नहीं चलेगा । 370 वोट बढ़ाना ही है, योजना बनाएं,बूथ पर प्रभावित व्यक्तियों से मिले,प्रभावी व्यक्ति से संपर्क करे,कि वोटर्स से संपर्क करें उन्हें पार्टी से जोड़े दूसरी पार्टी के उन लोगों से भी संपर्क करें जो चुनाव लड़े हो, हारे हो उनकी जॉइनिंग जरूर काराये हम सभी पक्ष को साथ लेकर चले और आगे बढ़े । पार्टी ने लाभार्थियों से संपर्क,बूथ विजय संकल्प अभियान सहित जो भी करणीय कार्य दिये है उनेह करे । उन्होंने कहा की जब बिना भेदभाव के प्रत्येक घर में लाभार्थी हमने बनाये,लाभ पहुचाया हैं, उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, विपक्ष के वोटर है तो उनसे भी घरों पर जाकर संपर्क करें अगर 5 वोट में से दो वोट भी हमें मिलते हैं यह हमारे लिये बड़ी बात हो सकती है । श्री अजय जामवाल ने कहा की इस देश को नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा देव तुल्य महापुरुष मिला है जिसने इस देश को विश्व गुरु बनाने के लिए,देश को सोने की चिड़िया बनाने,देश को विश्व की तीसरी महाशक्ति बनाने, आने वाली पीढ़ी सुखी रहने,के लिए,संस्कृति की रक्षा के लिए,सनातन की रक्षा के लिये ये देव तुल्य महापुरुष इस देश की 140 करोड़ जनता के लिये 18-18 घंटे काम कर रहे है। हमे तो केवल चुनाव में एक माह तक रोजाना 8-8 घंटे पार्टी को देना है।

1000945370 1024x460

आज पूरे विश्व की निगाह भारत पर लगी है। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव संचालन-प्रबंधन टोली की बैठक को जिला अध्यक्ष रवि मालवीय,जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल आदि ने भी संबोधित किया। सभी 6 मंडलो के अध्यक्ष ने मंचासीन अतिथियों का भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। आज श्री जामवाल जी ने सभी से अबकी बार-400 पार,एक बार फिर से मोदी सरकार,जय जय श्रीराम के नारे लगवाये । सभी को अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाने,अपने घरों की दीवार पर दीवार लेखन करने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में आज श्री जामवाल ने प्रबंधन समिति के सभी 37 प्रकार के कार्यो की जिम्मेदारी निभा ने वाले सदस्यो से कार्यो की बारीकी से समीक्षा की।


आष्टा पहुचे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में अगवानी कर स्वागत किया।

बैठक का संचालन संयोजक बाबूलाल पटेल ने एवं आभार नगीनचंद्र जैन ने किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email